इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने लगाया अपने विस्फोटक ओपनर जेसन रॉय पर दो मैचों का बैन
नई दिल्ली, 23 मार्च: हाल में ही पीएसएल का लुत्फ उठाने और आईपीएल की बारी आने पर भारत आने से पल्ला झाड़ने के लिए चर्चाओं में रहे इंग्लिश ओपनर जेसन रॉय के ऊपर ढाई हजार पाउंड का जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उनको दो इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों से बैन भी कर दिया है। इस बात की जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को दी है। रॉय का बैन अगले उन दो मुकाबलों के लिए हैं जो वे इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए चयनित होंगे।

हालांकि ईसीबी ने उन मामलों का खुलासा नहीं किया है जिसके चलते रॉय पर बैन लगा है।
बोर्ड ने अपने बयान में कहा है कि, क्रिकेट अनुशासन कमीशन जेसन रॉय पर सजा की घोषणा करता है। जेसन रॉय ने कबूल किया है कि वे नियमों को तोड़ने में शामिल थे।
कमीशन ने आगे बताया कि रॉय जब भी इंग्लैंड के लिए चयन के लिए उपलब्ध होंगे यह सस्पेंशन लगाया जाएगा, लेकिन यह सस्पेंशन 12 महीने के लिए प्रभावी होना चाहिए, यह उनके अच्छे बर्ताव पर निर्भर करेगा। उन पर ढाई हजार पाउंड का जुर्माना लगाया गया है।
रॉय ने 98 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वे 58 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं। इंग्लैंड के इस तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज को पिछले महीने की मेगा नीलामी में गुजराज टाइटंस ने उनके आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए में खरीदा गया था और उनके टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने की उम्मीद थी।
हालांकि, उन्होंने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए सीजन-15 से अपना नाम वापस ले लिया। रॉय ने कहा कि वह अपने पहले आईपीएल सत्र में टीम का समर्थन करना जारी रखेंगे। तेजतर्रार बल्लेबाज ने आगे कहा कि वह व्यस्त कार्यक्रम के बीच अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications