'कोहली को बॉलिंग दो,' न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में क्राउड ने की खास डिमांड, जमकर वायरल हो रहा Video
India vs New Zealand, 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन पुणे की क्राउड ने विराट कोहली को लेकर एक खास डिमांड की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, दूसरे टेस्ट के पहले दिन दर्शको को 'कोहली को बॉलिंग दो' के नारे लगाते हुए सुना गया। विराट कोहली यकीनन आधुनिक समय के सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। लंच के बाद के सेशन में फैंस को 'कोहली को बॉलिंग दो' के नारे लगाते हुए सुना गया। यह तब हुआ जब रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी करने के लिए तैयार हो रहे थे।

कई मौकों पर गेंदबाजी भी कर चुके हैं कोहली
यह पहली बार नहीं है जब दर्शकों ने क्रिकेट के मैदान पर यह नारा लगाया हो। कोहली, जो मुख्य रूप से बल्लेबाज हैं, ज़रूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं, और उन्होंने कई मौकों पर ऐसा किया भी है।
यहां देखें वायरल वीडियो:
वॉशिंगटन सुंदर ने चटकाए सात विकेट
वॉशिंगटन सुंदर ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए भारत की अगुवाई की और पुणे में दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड की टीम को 259 रन पर समेट दिया। सुंदर ने 7/59 के आंकड़े हासिल किए और टीम में वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों को आउट किया।
ये भी पढ़िए- 'शमी भाई को कॉपी कर रही हो,' हसीन जहां को जिम में देख रिएक्शन की आई बाढ़, जानें और क्या-क्या बोले यूजर्स
सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम
दूसरे टेस्ट से पहले टीम में शामिल किए गए सुंदर ने डेवॉन कॉनवे और रचिन रवींद्र के अर्धशतकों के बाद न्यूजीलैंड को झकझोर दिया। सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम ने शुभमन गिल, आकाश दीप और वाशिंगटन सुंदर को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया और केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 7.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 10 रन है। भारत अभी 249 रन से पीछे हैं।












Click it and Unblock the Notifications