सामने आयी शेन वॉर्न के मौत की वजह, थाइलैंड पुलिस ने जारी की ऑटोप्सी रिपोर्ट

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न मौत की खबर आने के बाद से ही लगातार गम का माहौल छाया हुआ है। थाइलैंड स्थित अपने विला में छुट्टियां बिताने पहुंचे इस ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर की शुक्रवार को 52 वर्ष की उम्र में मौत हो गई, जिसकी खबर सामने आने के बाद क्रिकेट जगत के फैन्स और पूर्व क्रिकेटर्स को गहरा धक्का लगा है। शुरुआती दौर में शेन वॉर्न की मौत के पीछे हार्ट अटैक को कारण माना जा रहा था लेकिन थाइलैंड पुलिस ने जब रविवार को उनका ऑटोप्सी कराने की बात कही तो मामला थोड़ा गंभीर होता नजर आया।

Shane Warne
Photo Credit: PTI

इस बीच सोमवार को ऑटोप्सी रिपोर्ट आ गई है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न के निधन के पीछे की वजह का खुलासा किया गया है। थाइलैंड पुलिस ने ऑटोप्सी रिपोर्ट को जारी किया है और बताया है कि शेन वॉर्न के मौत को लेकर चल रही जांच अब नहीं की जायेगी, हालांकि मौत के बाद उनके शरीर के पास कथित रूप से सुरक्षा घेरा तोड़ कर पहुंची महिला की जांच जारी रहेगी।

और पढ़ें: शेन वॉर्न की मौत पर सुनील गावस्कर बोले- नहीं थे वो सबसे महान स्पिनर

इस वजह से हुई थी वॉर्न की मौत

इस वजह से हुई थी वॉर्न की मौत

थाइलैंड पुलिस की ओर से जारी की गई इस ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार शेन वॉर्न की मौत नैचुरल कारणों से हुई है। शुरुआती दौर में माना जा रहा था कि वॉर्न की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, जिसके बाद इस रिपोर्ट ने पुष्टि कर दी है कि दिल का दौरा आने के पीछे प्राकृतिक कारण ही रहा है।

चैनल एशिया न्यूज के अनुसार थाइलैंड के डिप्टी नेशनल पुलिस के प्रवक्ता किसाना पथानाचारियोन ने बताया है कि जांचकर्ताओं को आज ऑटोप्सी की रिपोर्ट मिल गई है, जिसमें मेडिकल ऑपिनियन में मौत की वजह को प्राकृतिक (नैचुरल) बताया गया है। जांचकर्ता इस ऑटोप्सी रिपोर्ट को जल्द ही अपनी राय के साथ नियमानुसार दिये गये समय के अंदर उनके घरवालों को सौंप देंगे।'

20 मिनट तक दोस्तों ने की थी जिंदा करने की कोशिश

20 मिनट तक दोस्तों ने की थी जिंदा करने की कोशिश

गौरतलब है कि शेन वॉर्न थाइलैंड में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने पहुंचे थे, जहां पर शुक्रवार को जिस विला में ठहरे थे वहां पर उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उनके दोस्त जब उनके कमरे में पहुंचे तो बेहोश पड़े थे और इसी को देखते हुए उनके दोस्तों ने 20 मिनट तक उन्हें (सीपीआर) वापस उठाने की कोशिश की, जिसमें नाकाम रहने के बाद उन्होंने स्थानीय अस्पताल से संपर्क किया।

जर्मन महिला की तलाश कर रही है थाई पुलिस

जर्मन महिला की तलाश कर रही है थाई पुलिस

आपको बता दें कि थाई पुलिस इस दौरान शेन वॉर्न के पार्थिव शरीर की सुरक्षा तोड़ने वाली एक जर्मन महिला की तलाश कर रही है। जो कि उनके शरीर की तस्वीर लेती हुई नजर आयी थी। एबीसी न्यूज के अनुसार यह महिला शेन वॉर्न के शरीर के साथ एंबुलेंस में बैठी थी और करीब एक डेढ़ मिनट गाड़ी में अकेले बिताने के बाद वहां से निकल गई। यह महिला एंबुलेंस में जाने के दौरान अपने हाथ में एक फूलों का गुलदस्ता लेकर जाती नजर आ रही है। फॉक्स स्पोर्ट की रिपोर्टस के अनुसार थाई पुलिस का मानना है कि यह महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को निजी रूप से जानती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+