Temba Bavuma ने रचा इतिहास, 74 साल बाद हुआ ऐसा, 148 साल के टेस्ट इतिहास में जो नहीं हुआ वो अब होगा!
Temba Bavuma News: केपटाउन में पाकिस्तान पर 2-0 की सीरीज जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका 2023-25 चक्र के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। यह जीत दक्षिण अफ्रीका के लिए बेहद जरूरी थी। टेम्बा बावुमा ने इस सीरीज में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम के कप्तान ने नौ मैचों में से आठ जीत के रिकॉर्ड के साथ टेस्ट में जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है।
बावुमा की कप्तानी में धमाकेदार प्रदर्शन (Temba Bavuma News)
बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में अफ्रीका ने 615 रन बनाए और उसके बाद पाकिस्तान को 194 रन पर आउट कर दिया। दूसरी पारी में पाकिस्तान के 478 रन बनाने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका को 58 रनों का मामूली लक्ष्य दिया गया, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत ने न केवल उनकी टॉप स्थिति को मजबूत किया, बल्कि बावुमा के सफल नेतृत्व को भी दिखाया, जिससे उनकी नौ मैचों में आठ जीत हो गईं।

74 साल बाद हुआ ऐसा
टेम्बा बावुमा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिससे वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 8 जीत हासिल करने वाले कप्तानों में शामिल हो गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के वार्विक आर्मस्ट्रॉग और इंग्लैंड के पेर्सी चैपमैन ने 8 मैचों में 8 जीत हासिल की थीं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिंडसे हैसेट ने इसे 9 मैचों में किया था। यह उपलब्धि 1951 में हासिल हुई थी, जब हैसेट ने यह रिकॉर्ड तोड़ा था।
148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
पिछले 74 वर्षों में कोई अन्य कप्तान यह उपलब्धि नहीं हासिल कर पाया था, लेकिन अब टेम्बा बावुमा ने यह कर दिखाया है, जिससे वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान पर पहुंच गए हैं। क्रिकेट की शुरुआत साल 1877 में हुई, ऐसे में बावुमा टेस्ट क्रिकेट में जीत के बाद ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे, जो 9 टेस्ट मैच जीते और कोई हार नहीं मिली। ऐसे में 148 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसा होगा जो पहले कभी नहीं हुआ था।
बावुमा के पास बड़ा मौका
आगे की बात करें तो जून 2025 में लॉर्ड्स में होने वाला WTC फाइनल बावुमा के लिए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने का एक मौका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से न केवल दक्षिण अफ्रीका की WTC चैंपियन के रूप में स्थिति सुरक्षित होगी, बल्कि बावुमा 1877 में क्रिकेट की शुरुआत के बाद से बिना हार का सामना किए नौ टेस्ट मैच जीतने वाले पहले कप्तान भी बन जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications