'अपने पति की इतनी इंसल्ट की है तूने', जब Dhanashree Verma को सरेआम फराह खान से मिली नसीहत
Dhanashree Verma News: यूट्यूबर और डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा की पूर्व प्रतियोगी धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। हाल ही में युजवेंद्र चहल ने अपनी पत्नी के साथ सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। युजवेंद्र चहल से पहले हार्दिक पंड्या के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। पिछले साल पंड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने उनसे तलाक ले लिया था। अब चहल को लेकर चर्चाओं का माहौल तेज है।
धनश्री वर्मा को सपोर्ट करने पहुंचे थे चहल (Dhanashree Verma News)
धनश्री वर्मा डांस रियलिटी टीवी शो झलक दिखला जा के सीजन 11 की फाइनलिस्ट थीं। धनश्री वर्मा मनीषा रानी, शोएब इब्राहिम, श्रीराम चंद्रा और अद्रिजा सिन्हा के साथ शीर्ष 5 प्रतियोगियों में पहुंचने में सफल रहीं। शो की विजेता मनीषा रानी रहीं जिन्हें पुरस्कार राशि के रूप में 30 लाख रुपये मिले थे। धनश्री वर्मा को सपोर्ट करने रियलिटी टीवी शो झलक दिखला जा में युजवेंद्र चहल भी पहुंचे थे।

झलक दिखला जा का वीडियो वायरल
झलक दिखला जा 11 के फैमिली वीक के दौरान हुई एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की मस्ती और हंसी-ठहाकों के बीच फराहन खान ने धनश्री वर्मा को एक बड़ी नसीहत दी थी। युजवेंद्र चहल को एक्शन करते हुए यह बताना था कि वे शादी से पहले कैसे डांस करते थे, और इस पर धनश्री ने मजाक करते हुए उन्हें "नॉन डांसर", "बैड डांसर", और "ऑफ बीट" जैसे शब्दों से संबोधित किया। जब इसका सही जवाब "टपोरी डांस" था।
फराह खान से धनश्री को मिली थी नसीहत
धनश्री वर्मा को लेकर फराह खान ने हंसी में कहा कि अपने पति की इतनी इंसल्ट की है तूने। बता दें कि युजवेंद्र और धनश्री के बीच की दोस्ती और हंसी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। इन दोनों की तलाक की खबरों के बाद यह वीडियो एक बार फिर से खूब देखा जा रहा है।
तलाक की अटकलें हुई तेज
धनश्री वर्मा की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटाने से पहले चहल ने अपनी पत्नी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया था। धनश्री वर्मा ने चहल को भी प्लेटफॉर्म पर अनफॉलो कर दिया था। इस कदम से उनके तलाक की अटकलें और तेज हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications