World Cup 2023: वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही थक गए टेम्बा बावुमा, बीच इवेंट में आई नींद, तस्वीर वायरल

World Cup 2023, Temba Bavuma: भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने वाले एक मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में सभी देश के कप्तान एक जगह इकट्ठा हुए थे। सभी कप्तानों से कुछ सवाल जवाब किए गए। इस दौरान साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा कुछ ऐसा करते नजर आए कि उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

टेम्बा बावुमा को आई नींद: सोशल मीडिया पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वह झपकी लेते हुए नजर आ रहे हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही टेम्बा बावुमा की तस्वीर फैंस के बीच सुर्खियां बटौर रही है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस साल एक बार फिर से वर्ल्ड कप जीतने की दावेदार मानी जा रही है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका का आईसीसी टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा है।

Temba Bavuma 1

एक बार भी नहीं जीता वर्ल्ड कप: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आज तक एक बार की फाइनल में जगह नहीं बनाई है। वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में एक बार भी नहीं पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम से इस साल अफ्रीकी फैंस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी आईपीएल के दौरान भारतीय पिचों पर बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं।

बाबर-रोहित से भी हुए सवाल: इस इवेंट को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री होस्ट कर रहे थे। उन्होंने बाबर आजम राजन और रोहित शर्मा से कई तरह के सवाल भी पूछे। साउथ अफ्रीका के कप्तान इस दौरान बीच में सोते हुए नजर आए। दक्षिण अफ्रीका की टीम हमेशा से ही एक मजबूत टीम के रूप में जानी जाती रही है। हर वर्ल्ड कप में वह एक दावेदार के रूप में उतरती है लेकिन टूर्नामेंट में उनका परफॉर्मेंस औसत दर्जे का रहता है।

कभी भी फाइनल में नहीं ली एंट्री: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आज तक वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी जगह नहीं बनाई है। अफ्रीका की टीम से कई धाकड़ खिलाड़ी निकले हैं लेकिन इसके बावजूद भी दक्षिण अफ्रीका टीम वर्ल्ड कप में हमेशा संघर्ष करती ही नजर आई है। इस साल दक्षिण अफ्रीकी फैंस को उम्मीद होगी कि उनकी टीम पहली बार फाइनल तक का सफर कम से काम तय करने में सफल हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+