वेस्टइंडीज दौरे पर केएस भरत की जगह ईशान किशन को लेने के हैं ज्यादा चांस, जानिए क्यों
भारतीय क्रिकेट टीम को 12 जुलाई को वेस्टइंडीज (India Tour of West Indies 2023) में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है। इस दौरान ईशान किशन (Ishan Kishan) को केएस भरत (KS Bharat) के तौर पर आजमाने के चांस बढ़ते जा रहे हैं। भारत यहां पर इंग्लैंड की बैजबॉल स्टाइल क्रिकेट से सीख ले सकता है।
अंग्रेजों ने मौजूदा एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान अपने बेस्ट कीपर बेन फॉक्स की जगह जॉनी बेयरस्टो को लिया, जिन्होंने विकेट के पीछे काफी गलतियां की, लेकिन जब बात बैटिंग की आती है तो बेयरस्टो के आसपास कोई और अंग्रेज कीपर नहीं ठहरता और ये उन्होंने एशेज टेस्ट की पहली पारी में भी साबित किया।

भारत के लिए भी ईशान किशन वो काम कर सकते हैं जो पंत छोड़कर गए हैं। केएस भरत ठीक कीपर तो हैं लेकिन बैटिंग में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ये बात तय है कि वे टेस्ट क्रिकेट में आप नंबर 5,6 या 7 पर तेज 60-70 रन बनाकर खेल का रुख पलट सकते हैं। इस मामले में पंत के सबसे करीब अगर कोई नजर आता है तो वह किशन ही हैं।
हालांकि किशन के साथ भी शॉर्ट पिच गेंदों की समस्याएं बरकरार हैं लेकिन वेस्टइंडीज की धीमी और कम उछाल वाली पिचों पर किशन को केएस भरत की तुलना में कहीं ज्यादा ऐज मिल जाता है। किशन को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में लेने की सुगबुगाहट थी लेकिन मौके पर टीम इंडिया ने कंजरवेटिन एप्रॉज दिखाते हुए भरत को ये जिम्मेदारी सौंप दी।
केएस भरत एक बल्लेबाज के तौर पर पूरी तरह निराशाजनक हैं। वे कीपिंग में भी भारत की रैंक टर्नर पर जडेजा और अश्विन के सामने जूझते नजर आते हैं। इसलिए टीम इंडिया एक लंबे विकल्प के तौर पर अगर किसी को देख सकती है तो वह ईशान किशन हैं जिनके पास पंत की तरह तूफानी जौहर दिखाने की काबिलियत है।












Click it and Unblock the Notifications