1st T20 : रोहित शर्मा ने खेली तेजतर्रार पारी, विंडीज को 6 विकेट से चटाई धूल

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन टी20आई मैचों की सीरीज के पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा की तेजतर्रार पारी की मदद से विंडीज को 6 विकेट से हरा दिया है। विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित ने महज 19 गेंदों में 40 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चाैके व तीन छक्के शामिल रहे। वहीं सूर्युकमार यादव ने 20 गेंदों में नाबाद 40 और वेंकटेश अय्यर ने 13 गेंदों में 2 चाैकों व 1 छक्के की मदद से नाबाद 24 रन बनाकर टीम को अंत में जीत दिलाने का काम किया। विंडीज के लिए रोस्टन चेस ने 2 विकेट लिए, जबकि शेल्डन काॅट्रेल व फैबियन एलन ने 1-1 विकेट लिया।
यह भी पढ़ें- T20 : डेब्यू मैच में छाए रवि बिश्नोई, जहीर खान और अगरकर के क्लब में हुए शामिल

विंडीज को दिया था पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता
इससे पहले रोहित शर्मा ने टाॅस जीता और मेहमान टीम को पहले गेंदबाजी करने का न्याैता दिया। विंडीज के लिए ब्रैंडन किंग के साथ काइल ओपनिंग करने आए, लेकिन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने ब्रैंडन (4) को मैच के पहले ओवर की 5वीं गेंद पर ही आउट कर भारत को पहली सफलता दिला दी। इसके बाद काइल ने विकेटकीपर निकोलस पूरन के साथ मिलकर पारी को संभालने का काम किया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई, जिसे फिर 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चहल ने काइल को बोल्ड करते हुए तोड़ा। फिर चाैथे नंबर पर आए रोस्टन चेस (4) को रवि विश्रोई ने 11वें ओवर में चलता किया। इसी ओवर की 5वीं गेंद रोवमैन पोवेल (2) को भी रवि ने आउट कर दिया। इसके बाद 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर अकील होसैन(10) को दीपक चाहर ने आउट कर विंडीज की आधी टीम को 90 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

पोलार्ड ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
फिर इसके बाद निकोलस को कप्तान किरोन पोलार्ड का साथ मिला, जिन्होंने 6वें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की। इस बीच निकोलस ने अपने टी20आई करियर का छठा अर्धशतक भी पूरा किया, लेकिन वह भी 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल का शिकार बन गए। इसके बाद किरोन पोलार्ड ने ओडिन स्मिथ के साथ मिलकर टीम का स्कोर 157 तक पहुंचाया। स्मिथ पारी की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल के हाथों 4 रन बनाकर आउट हो गए। पोलार्ड 2 चाैकों व 1 छक्के की मदद से 19 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत को मिली तेज शुरूआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करने आए। एक छोर पर किशन संभलकर खले रहे थे तो दूसरे छोर से रोहित आते ही कीवी गेंदबाजों पर टूट पड़े। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 64 रनों की साझेादारी हुई। रोबित को रोस्टन ने आउट किया। इशके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली आए। लेकिन 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर किशन रोस्टन के हाथों आउट हो गए। उन्होंने 42 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें 4 चाैके शामिल रहे। फिर तीसरा विकेट 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली के रूप में दिरा जिन्होंने 1 चाैके की मदद से 13 गेंदों में 17 रन बनाए। चाैथे नंबर पर आए विकेटकीपर रिषभ पंत भी 8 रन बनाकर आउट हो गए। तब भारत का स्कोर 14.3 ओवर में 114 था। इसके बाद सूर्यकुमार व वेंककेश ने 48 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। अब दूसरा मैच 18 फरवरी को होगा।












Click it and Unblock the Notifications