IND vs IRE: जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में आयरलैंड के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, तस्वीर आई सामने

India Tour of Ireland: एशिया कप 2023 से पहले भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में हिस्सा लेना है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम आयरलैंड के लिए रवाना हो गई है। भारतीय टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में कप्तानी करते नजर आएंगे।

य़ुवा खिलाड़ियों से सजी है टीम: भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में युवाओं को मौका दिया गया है। भारतीय अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एक्सपेरिमेंट कर रही है। आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को इस दौरे के लिए टीम में चुना गया है। इन खिलाड़ियों के पास टी-20 में भारत के लिए दमखम दिखाने का मौका होगा।

Jasprit Bumrah 1

जितेश शर्मा-रिंकू सिंह पर नजरें: आईपीएल में केकेआर के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेलने वाले रिंकू सिंह को आयरलैंड के खिलाफ टीम में शामिल किया गया है। रिंकू सिंह के अलावा जितेश शर्मा और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों पर भी फैंस की नजरें बनी रहेगी। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा से भी टीम को खासी उम्मीदें होगी।

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान।

टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबिर्नी, मार्क अडायर, रॉस अडैर, कर्टिस कैंफर, गेरेथ डेलनी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोसुआ लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लॉर्केन टकर, थेओ वन वोइरकॉम, बेन वाइट और क्रैग यंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+