BAN vs IND: 'दूसरे वनडे में अगर जीत चाहिए तो अक्षर पटेल को खिलाना होगा', पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने दिया बयान
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने कहा है कि अगर भारत को दूसरे वनडे में जीत दर्ज करनी है तो कुलदीप सेन की जगह अक्षर पटेल को खिलाना चाहिए।

BAN vs IND 2nd ODI भारतीय टीम के लिए बांग्लादेश टूर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही वनडे में टीम इंडिया को 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ गया। भारत इस सीरीज में अब 0-1 से पिछड़ गया है। सीरीज का दूसरा मैच कल ढाका के ही शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में खुद को जीवित रखने के लिए भारत को किसी भी हाल में यह मैच जीतना होगा और इसके लिए कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने तो बदलाव की वकालत भी कर दी है। वसीम जाफर ने कहा है कि दूसरे वनडे के लिए अक्षर पटेल को टीम में लाना चाहिए।
स्पिनर्स को मदद पहुंचाएगी ढाका की पिच- वसीम जाफर
वसीम जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में कुलदीप सेन की जगह अक्षर पटेल को शामिल करना चाहिए, क्योंकि ढाका का विकेट स्पिनरों के लिए काफी बेहतर है। वसीम जाफर ने कहा है, "मुझे लगता है कि मैं कुलदीप सेन की जगह प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल को लाना चाहिए, क्योंकि वो विश्व कप खेलकर आ रहे हैं। ढाका की पिच स्पिनर्स के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसे में अक्षर जैसे स्पिनर की जरूरत है, मेरे हिसाब से तो आपको उमरान मलिक की जगह दीपक चाहर या फिर मोहम्मद सिराज को खिलाना चाहिए।"
शाकिब के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करे भारत- वसीम
वसीम जाफर ने इस दौरान बल्लेबाजी पर भी ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर भारत को इस सीरीज में खुद को जीवित रखना है तो न सिर्फ स्पिनर्स को खिलाना होगा, बल्कि शाकिब और इबादत हुसैन जैसे गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों को अच्छी बल्लेबाजी भी करनी होगी। वसीम ने कहा कि सीरीज जीतने के लिए न सिर्फ शाकिब और इबादत के खिलाफ बल्कि मुस्तफिजुर के सामने भी अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। वसीम ने कहा कि अगर शाकिब के खिलाफ आप विकेट नहीं देते हैं तो यकीनन भारत अच्छा प्रदर्शन करेगा।












Click it and Unblock the Notifications