T20 World Cup के लिए BCCI जल्द लॉन्च करेगी नई जर्सी, अलग अंदाज में दिखेंगे भारतीय खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया गया है। सोमवार शाम को बीसीसीआई ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
नई दिल्ली, 13 सितंबर। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया गया है। सोमवार शाम को बीसीसीआई ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए टीम में अधिक फेरबदल नहीं किया है। एशिया कप में खेलने वाली ही टीम को बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए चयन किया है। हालांकि, कुछ जरूरी बदलाव अवश्य किए गए हैं।

टीम इंडिया की नई जर्सी होगी लॉन्च
वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम की ऑफिशियल किट पार्टनर 'एमपीएल स्पोर्ट्स' ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या इस वीडियो में फैंस के सामने नई जर्सी लॉन्च की बात कर रहे हैं। वीडियो को फैंस की तरफ से खूब पसंद किया जा रहा है।

जानिए खिलाड़ियों ने क्या कहा
इस नई जर्सी के लॉन्च को लेकर एमपीएल स्पोर्ट्स ने वीडियो के साथ लिखा कि आप लोगों के सपोर्ट के बिना खेल वास्तव में एक जैसा नहीं है! साथ में टीम इंडिया के अपने फैंस मोमेंट्स को शेयर कीजिए। वीडियो में टीम के कप्तान रोहित शर्मा कहते हैं कि फैंस के तौर पर आपने ही हमें क्रिकेटर बनाया है। जबकि श्रेयस अय्यर की तरफ से कहा जाता है कि आप लोगों के उत्साह के बिना खेल में मजा नहीं।

वर्ल्ड कप में नए रंग में दिखेंगे भारतीय खिलाड़ी
बता दें कि एमपीएल स्पोर्ट्स भारतीय टीम की आधिकारिक किट प्रायोजक है। मौजूदा समय में टीम इंडिया की जर्सी गहरे नीले रंग की है। इसमें सामने की तरफ तरंगे बनाई गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की जर्सी को एक नए तरीके से डिजाइन किया जाएगा। जर्सी को लेकर फैंस भी कमेंट्स के जरिए अलग-अलग सुझाव शेयर कर रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन 22 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक होना है।

वर्ल्ड कप की टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications