सीरीज ड्रॉ होने के बाद भी टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बैंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला गया।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बैंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला गया। हालांकि, बारिश के चलते मैच पूरा नहीं हो सका और केवल 21 गेंदों के बाद ही मुकाबले को रद्द करना पड़ा। मैच का भले ही कोई परिणाम ना निकला हो, लेकिन फिर भी टीम इंडिया ने एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया है।

Recommended Video

    IND vs SA: Australia को पछाड़ Team India के नाम जुड़ा बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    Team India

    दरअसल, भारतीय टीम अपने घर में लगातार 9वीं टी20 सीरीज हारने से बच गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 2006 से 2010 के बीच होम ग्राउंड पर लगातार 8 टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खुद को हार से बचाया था। टीम इंडिया ने भी घरेलू मैदानों पर साल 2019 के बाद से कोई टी20 सीरीज नहीं गंवाई है। आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया ने ही दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 2-0 से हराया था, इसके बाद से कोई भी टीम घर में टीम इंडिया को नहीं हरा सकी है।

    भारत (9) और ऑस्ट्रेलिया (8) के बाद तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका का नाम आता है। अफ्रीकी टीम 2007 से 2010 के बीच सात टी20 सीरीज में हार का सामना नहीं किया था।

    पंत की टीम ने दिखाया दम

    अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले केएल राहुल के चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत को टीम का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, बतौर कप्तान पंत की शुरुआत खराब रही और पहले दोनों मैचों में टीम का हार का मुंह देखना पड़ा। सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतकर न सिर्फ भारत ने जोरदार वापसी की बल्कि चौथा मुकाबला जीतकर श्रृंखला को बराबरी पर भी ला खड़ा किया। बैंगलुरू में भी अगर भारत मैच जीतने में सफल रहता, तो पहली बार घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी बन जाता।

    भुवी रहे मैन ऑफ द सीरीज

    सीरीज के 5 मैचों में 14.17 की शानदार औसत से कुल 6 विकेट लेने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। कटक में खेले गए दूसरे मैच में भुवी ने केवल 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+