Rinku Singh को लेकर Shah Rukh Khan ने जताई ये बड़ी ख्वाहिश, पूरी होगी या नहीं? आज हो जाएगा फैसला

T20 World Cup squad 2024, Rinku Singh: कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को इस सीजन बल्लेबाजी करने के अधिक मौके नहीं मिले हैं। केकेआर में पिछले साल फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे या नहीं? इसका फैसला भी जल्दी हो जाएगा। 30 अप्रैल यानी कि मंगलवार को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। क्रिकेट के कई दिग्गज रिंकू सिंह को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह दे रहे हैं।

शाहरुख ने जताई ये इच्छा

कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर यानी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने भी रिंकू सिंह को लेकर एक बड़ी ख्वाइश जताई है। शाहरुख खान ने कहा कि वह रिंकू सिंह को टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखना चाहते हैं। रिंकू सिंह के अलावा दूसरे टीमों में जो युवा खिलाड़ी आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहरुख खान के मुताबिक उन खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की तरफ से खेलने का मौका मिलना चाहिए।

Rinku Singh 1

नितीश राणा को नहीं मिला मौका

शाहरुख खान ने कहा कि रिंकू सिंह और नितीश राणा जैसे खिलाड़ियों को देखकर मुझे बेहद खुशी मिलती है। बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से इस सीजन नितीश राणा को अब तक एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला है। कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी इतनी स्ट्रांग नजर आ रही है कि नीतीश राणा के लिए जगह बना पाना बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

आकाश चोपड़ा से भी मिला सपोर्ट

शाहरुख खान के अलावा पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी रिंकू सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है। आकाश चोपड़ा ने कहा कि रिंकू सिंह को टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होना ही चाहिए। आकाश चोपड़ा ने कहा रिंकू सिंह जिस पोजीशन पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं वहां पर भारत को एक फिनिशर की जरूरत है। रिंकू सिंह पिछले कुछ समय से यह काम बखूबी कर रहे हैं। भले इस आईपीएल सीजन में उन्हें अधिक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला हो लेकिन इससे उनकी क्षमताओं पर असर नहीं पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+