पाकिस्तानी मिस्ट्री गर्ल के फोटो हुए वायरल, 'इंस्टाग्राम आईडी ढूंढने वाले को 50 रुपए का इनाम'

सोशल मीडिया के जमाने में बड़े मुकाबलों में ऐसे फैंस कई बार सुर्खियां बटोर ले जाते हैं जो कैमरे की नजरों में आ जाते हैं। और कैमरे भी बड़ी चालाकी से एक गुमनाम लड़की को मिस्ट्री गर्ल में तब्दील कर देते हैं। पाकिस्तान की टीम ने जब न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला किया तो पाकिस्तान में ही एक ऐसी मिस्ट्री गर्ल ढूंढ ली गई। यह लड़की पाकिस्तान की सपोर्टर थी और इस खूबसूरत लड़की ने इंटरनेट पर अपनी वायरल वीडियो से भरपूर चर्चा बटोरी है। (Pictures- Twitter)

 दिल दिल पाकिस्तान

दिल दिल पाकिस्तान

पाकिस्तान की जीत के बाद तो इस लड़की की वीडियो और भी ज्यादा पॉपुलर होने लगी और ट्विटर पर कई यूजर्स इस पाकिस्तानी फैन की खूबसूरती के भी मुरीद हो गए। लड़की खुले बालों में वाइट रंग का टॉप पहने थी और उसने अपने टॉप पर पाकिस्तान का फ्लैग भी लगाया हुआ था। वह पाकिस्तान की जीत के मौके पर फ्लाइंग किस भी बरसाते हुई देखी गई। ऐसे में व्योमकेश नाम की यूजर कहते हैं कि जो इस लड़की की इंस्टाग्राम आईडी को ढूंढेगा उसको ₹50 का इनाम मिलेगा।

मोहम्मद जैद नाम के यूजर पाकिस्तान को मुबारकबाद देते हैं और कहते हैं कि इस वजह से भीड़ गाना गाए जा रही थी- दिल दिल पाकिस्तान

पाकिस्तान ने भी बड़ा खूबसूरत क्रिकेट खेला

पाकिस्तान ने भी बड़ा खूबसूरत क्रिकेट खेला

अगर मुकाबले की बात करें तो मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर बिल्कुल सही समय पर अपनी फॉर्म में नजर आए और उन्होंने न्यूजीलैंड को बहुत आसानी से हराते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर दिए। न्यूजीलैंड की टीम शुरू से लेकर अंत तक इस मुकाबले से बाहर रही क्योंकि पाकिस्तान ने इतना शानदार क्रिकेट खेला और अब वे 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने विपक्षी से मिलने के लिए तैयार है जो भारत और इंग्लैंड के बीच होने जा रहे आज के मुकाबले से तय होगा।

एक यागदार वर्ल्ड कप

एक यागदार वर्ल्ड कप

पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग का फैसला किया लेकिन ये टीम 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना पाई। इसके बाद बाबर आजम और उनके जोड़ीदार मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतकीय पारी खेली। पाकिस्तान ने 3 विकेट खोने के बाद ही टारगेट हासिल कर लिया और युवा मोहम्मद हारिस ने 26 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से केवल ट्रेंट बोल्ट ही कुछ असरदार साबित हुए जिन्होंने 33 रन देकर दो विकेट लिए। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम अब बेहद खतरनाक लगी है क्योंकि शाहीन अफरीदी पूरी तरह से अपनी लय में लौट आए हैं। शाहीन अफरीदी बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बड़े खतरनाक साबित हो रहे हैं और उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को आउट करते हुए 24 रन पर दो विकेट हासिल किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+