T20 World Cup जीत के बाद अब बजेगी शहनाई, दूल्हा बनेंगे Kuldeep Yadav, कौन हैं होने वाली दुल्हनियां?
Kuldeep Yadav wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के लिए साल 2026 दोहरी खुशियां लेकर आया है। अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के ठीक बाद कुलदीप अब अपनी जिंदगी की सबसे अहम पारी शुरू करने जा रहे हैं। वे अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका के साथ 14 मार्च 2026 को विवाह बंधन में बंधेंगे।
कौन हैं वंशिका? (Kuldeep Yadav wedding)
कुलदीप की होने वाली पत्नी वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं। दोनों का साथ बचपन से रहा है और समय के साथ उनकी यह गहरी दोस्ती प्यार में बदल गई। वंशिका वर्तमान में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कार्यरत हैं। इस जोड़े ने पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ के एक आलीशान होटल में सगाई की थी।

मसूरी में इस दिन होगी शादी
कुलदीप के बचपन के कोच कपिल देव पांडेय के अनुसार शादी का कार्यक्रम बेहद भव्य लेकिन निजी रखा गया है। 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच मसूरी के एक रिसॉर्ट में होंगी। इसके बाद 14 मार्च के दिन इसी रिजॉर्ट में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कुलदीप और वंशिका सात फेरे लेंगे।
पिछले साल होने वाली थी शादी
गौरतलब है कि यह शादी पहले नवंबर 2025 में होनी थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर और टी20 वर्ल्ड कप में चयन के चलते कुलदीप ने इसे टाल दिया था। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और वे विश्व विजेता बनकर अब शादी के मंडप में बैठेंगे। मसूरी में निजी समारोह के बाद, 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में एक विशाल रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
क्या रोहित-कोहली बनेंगे मेहमान?
इस समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी (रोहित शर्मा, विराट कोहली), बीसीसीआई के वरिष्ठ पदाधिकारी और कई मशहूर फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। कुलदीप यादव इस वर्ल्ड कप अभियान का हिस्सा थे, जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार स्पैल डालते हुए मात्र 14 रन देकर एक विकेट झटका था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 365 विकेट ले चुके कुलदीप अब शादी के तुरंत बाद आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुटेंगे। वे दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेलेंगे, जिन्होंने उन्हें 13.25 करोड़ में रिटेन किया है।
कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका के बारे में लिमिटेड जानकारी ही उपलब्ध है। पेशे से वंशिका भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कार्यरत हैं, यह ऐसी कंपनी है जिसमें भारत का लगभग हर इंसान इंश्योरेंस लेता है। वह अपने पेशेवर जीवन को संभालते हुए स्टार स्पिनर के साथ अपने लंबे और मजबूत रिश्ते को बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ा रही हैं। कुलदीप और वंशिका की शादी की डेट्स अभी तक सामने नहीं आई हैं लेकिन 24 से 30 नवंबर के बीच दोनों सात फेरे ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications