IND vs ENG: एडिलेड में विराट कोहली की फिफ्टी में निकले दो बेमिसाल रिकॉर्ड

T20 World Cup Semifinal Virat Kohli: T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर से बोला। विराट ने इस वर्ल्ड कप में अपना चौथा अर्धशतक लगाते हुए भारत की पारी में एक जरूरी योगदान दिया और साथ ही उन्होंने कुछ ऐसे रिकॉर्ड में बनाएं जो बेमिसाल हैं। विराट जब बैटिंग करने आए तब भारत केएल राहुल का विकेट केवल 9 रनों के स्कोर पर ही गंवा चुका था लेकिन उन्होंने रोहित शर्मा के साथ सधी शुरुआत करते हुए पहले टीम को मुश्किल ओवरों से निजात दिलाई और फिर सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या के साथ एक बढ़िया साझेदारी की। (Photo- ICC)

40 गेंदों पर 50 रन

40 गेंदों पर 50 रन

विराट कोहली मैच में क्रिस जॉर्डन की गेंद पर आदिल रशीद के द्वारा कैच आउट होने से पहले 40 गेंदों पर 50 रन बना चुके थे जिसमें 4 चौके और एक छक्का लगाया गया। इसके साथ ही विराट कोहली पुरुष T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिसमें 100 चौके लगा दिए हैं। इतना ही नहीं विराट कोहली को एडिलेड ओवल में खेलना भी काफी पसंद है इसके चलते उन्होंने इस बेहतरीन मैदान पर एक नॉन ऑस्ट्रेलिया के तौर पर सबसे ज्यादा रन बना लिए हैं।

एडिलेड में कमाल का रिकॉर्ड

एडिलेड में कमाल का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपनी ताजा पारी के साथ एडिलेड में 15 पारियों में 957 रन बना लिए हैं। इससे पहले उन्होंने यहां 14 पारियों में 75.58 की औसत से 907 रन बनाए थे। इसी विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ भी कोहली ने इसी मैदान पर 64 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस विश्व कप में विराट कोहली 6 मैचों की 6 पारियों में 296 रन बना चुके हैं जहां उनका औसत सब 98.6 साथ कर रहा है।

 मैच हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी के नाम रहा

मैच हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी के नाम रहा

हालांकि यह मैच हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी के नाम रहा जिन्होंने एक ऐसी तूफानी पारी खेली जिसके लिए अक्सर सूर्यकुमार यादव चर्चाएं बटोरते रहते हैं। हार्दिक ने विराट कोहली की तरह ना केवल अपना अर्धशतक पूरा किया बल्कि इंग्लैंड की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए बेहद ही तूफानी पारी खेली। हार्दिक पांड्या अंतिम गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए क्योंकि उन्होंने बाउंड्री मार दी थी लेकिन क्रीज में काफी पीछे चले गए थे जिसके चलते उनके पैड से विकेट गिर गया और वे हिट विकेट हो गए। इस तरह उनका बेहतरीन चौका बेकार चला गया और हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्के लगाते हुए 63 रनों की पारी खेली जिसके चलते भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 168 रनों का स्कोर बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+