T20 World Cup Final: क्या अहमदाबाद फिर रुलाएगा? फाइनल से पहले बढ़ी टेंशन, उड़ी फैंस की नींद!
T20 World Cup Final: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दमदार एंट्री कर ली है। लेकिन जीत के साथ ही क्रिकेट फैंस के मन में एक गहरा डर बैठा हुआ है। इस डर की वजह कोई विपक्षी टीम नहीं, बल्कि फाइनल का वेन्यू अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम आईसीसी के बड़े मैचों के लिए भारत के लिए अब तक अनलकी साबित रहा है।
फैंस नहीं भूले हैं 19 नवंबर 2023 की हार (T20 World Cup Final)
सोशल मीडिया पर इस स्टेडियम को अनलकी कहा जा रहा है। फैंस के इस डर की सबसे बड़ी वजह 19 नवंबर 2023 की वो याद है, जब इसी मैदान पर भारत का अजेय रथ ऑस्ट्रेलिया ने रोका था। लगातार 10 मैच जीतने के बाद भारत फाइनल में हार गया था। फैंस को डर है कि कहीं इतिहास खुद को दोहरा न दे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत का 10 मैचों का विनिंग स्ट्रीक तोड़ते हुए फाइनल हरा दिया था।

दक्षिण अफ्रीका से मिली थी हार
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को सिर्फ एक मैच में हार मिली है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को इसी मैदान पर 76 रनों से करारी शिकस्त दी। इस हार ने भारत के लगातार 12 टी20 मैच जीतने के सिलसिले को खत्म कर दिया। हैरानी की बात यह है कि जब भी भारतीय टीम एक लंबी 'विनिंग स्ट्रीक' (जीत का सिलसिला) के साथ इस मैदान पर आती है, वह टूट जाती है। आंकड़ों के अनुसार, इस मैदान पर बड़े आईसीसी नॉकआउट मैचों में भारत का जीत प्रतिशत फिलहाल 0% है।
8 मार्च को होगा फाइनल
1.3 लाख दर्शकों की क्षमता वाला यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम होम एडवांटेज देने के बजाय कई बार भारतीय खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव बना देता है। 22 फरवरी 2026 को इसी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स जैसी टीम के खिलाफ भी भारत को यहां जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। भारतीय टीम अब 8 मार्च को इसी मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलने उतरेगी। फाइनल जीतकर भारत अपने रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications