फाइनल है या मजाक! लापरवाही की सारे हदें पार, पंत के बाद सूर्या ने भी की बचकानी गलती
T20 World Cup Final suryakumar yadav: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि, पहले ओवर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई। साउथ अफ्रीका के कप्तान ने दूसरे ओवर में केशव महाराज को गेंद सौंपी, केशव महाराज ने आते ही रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया। रोहित शर्मा के साथ-साथ ऋषभ पंत भी जल्द ही आउट होकर डग आउट की तरफ चल दिए।
सूर्यकुमार यादव ने किया निराश
दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद भारतीय टीम को सूर्यकुमार यादव से काफी उम्मीदें थी। सूर्यकुमार यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में फाइनल मुकाबले में भी उनके बल्ले से रनों की उम्मीद थी। हालांकि सूर्यकुमार यादव बड़ी गलती कर बैठे। सूर्यकुमार यादव बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में कैच आउट हो गए।

खराब शॉट खेलकर हुए आउट
सूर्यकुमार यादव के आउट होने के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा भी उन पर फूट पड़ा। फैंस लगातार सूर्यकुमार यादव की आलोचना कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने जिस समय हवा में शॉट खेला। वहां इसकी जरूरत नहीं थी। सूर्यकुमार यादव की कोशिश विराट कोहली के साथ साझेदारी बनाने की होनी चाहिए थी। लेकिन सूर्यकुमार यादव ने एक अलग ही अंदाज अपनाया जिसकी वजह से भारत को बड़ा झटका लगा।
फाइनल है या मजाक
सूर्यकुमार यादव के इस शॉट को देखने के बाद फैंस उनकी सोच पर सवाल उठा रहे हैं। फैंस के मुताबिक फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को इस तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए थी। कागिसो रबाडा ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ तीन रन बना सके।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी।












Click it and Unblock the Notifications