IND vs SA Final: रोहित शर्मा की भविष्यवाणी को विराट कोहली ने किया सच, अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल
T20 World Cup Final Virat Kohli: साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से टीम के लिए सबसे अधिक 76 निकले। विराट कोहली की दमदार पारी की बदौलत ही भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 176 रन बनाने में सफल रही। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।
भारत की खराब शुरुआत
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा तेजी से रन बनाने की कोशिश में केशव महाराज की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को कैच दे बैठे। वहीं इसी ओवर में रोहित शर्मा के बाद ऋषभ पंत भी गलत थॉट खेलते हुए विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट हो गए। लगातार विकेट गिरने के साथ भारतीय टीम दबाव में आ गई।

कोहली ने एक छोर से टीम को संभाला
लेकिन विराट कोहली ने एक छोर से टीम को संभालने का काम किया। विराट कोहली ने एंकर का रोल प्ले करते हुए अक्षर पटेल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इसके बाद विराट कोहली ने शिवम दुबे के साथ भी अंत के ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान विराट कोहली अपना अर्धशतक पूरा करने में भी कामयाब हुए। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 10 साल बाद विराट कोहली के बल्ले से 50 रनों की पारी निकली है।
अनुष्का का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस पुराने वीडियो में अनुष्का शर्मा विराट कोहली से कहती हैं कोहली चौका मार चौका। अनुष्का शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच वायरल हो रहा है जिस पर फैंस भी लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
रोहित शर्मा की भविष्यवाणी हुई सच
कोहली के खराब फॉर्म के सवाल पर रोहित ने कहा था कि विराट कोहली एक शानदार प्लेयर हैं। कोई भी खिलाड़ी खराब फॉर्म से गुजर सकता है। हम उनकी क्लास जानते हैं। हम इन सभी बड़े खेलों में उसके महत्व को समझते हैं। जब आपने 15 साल तक क्रिकेट खेला हो तो फॉर्म कभी कोई समस्या नहीं होती। उन्होंने फाइनल के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन बचा कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications