T20 World Cup: भारत या पाकिस्तान? टी-20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए ICC ने जारी की 12 टीमों की लिस्ट
T20 World Cup 2028 Qualifiers List: क्रिकेट जगत में इस वक्त टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का रोमांच अपने चरम पर है। इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अगले एडिशन यानी टी-20 वर्ल्ड कप 2028 (T20 World Cup 2028) को लेकर एक बड़ा धमाका कर दिया है। जैसे ही चालू टूर्नामेंट के सुपर-8 (Super Eights) की टीमें फाइनल हुईं, आईसीसी ने 2028 के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई करने वाली टीमों के नाम कंफर्म कर दिए हैं।
टीम इंडिया, पाकिस्तान और मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। क्रिकेट अपडेट (Cricket Update) के शौकीनों के लिए यह खबर इसलिए भी बड़ी है क्योंकि 2028 का वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। आइए जानतें हैं किन 12 टीमों को 2028 के लिए मिला है सीधा टिकट...

2028 के लिए इन 12 टीमों ने किया क्वालीफाई आईसीसी के नियमों के अनुसार, मेजबान देशों के साथ-साथ मौजूदा वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमें सीधे अगले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाती हैं।
T20 World Cup 2028 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों की पूरी लिस्ट:
- भारत (India): टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह बनाकर किया क्वालीफाई।
- ऑस्ट्रेलिया (Australia): 2028 वर्ल्ड कप के सह-मेजबान (Co-host) के तौर पर डायरेक्ट एंट्री।
- न्यूजीलैंड (New Zealand): सह-मेजबान और 2026 सुपर-8 के आधार पर स्थान पक्का।
- पाकिस्तान (Pakistan): नामीबिया को हराकर सुपर-8 में प्रवेश के साथ ही 2028 का टिकट कटाया।
- इंग्लैंड (England): 2026 एडिशन के सुपर-8 में पहुंचकर हासिल की डायरेक्ट एंट्री।
- दक्षिण अफ्रीका (South Africa): शानदार प्रदर्शन के दम पर सुपर-8 और 2028 के लिए क्वालीफाई किया।
- वेस्टइंडीज (West Indies): सुपर-8 में जगह बनाने के साथ ही अगले वर्ल्ड कप के लिए सुरक्षित।
- श्रीलंका (Sri Lanka): 2026 के सुपर-8 चरण में पहुंचकर अपनी जगह सुनिश्चित की।
- जिम्बाब्वे (Zimbabwe): सुपर-8 में धमाकेदार एंट्री के साथ 2028 के लिए हुए क्वालीफाई।
- बांग्लादेश (Bangladesh): ICC टी-20 रैंकिंग के आधार पर मिली डायरेक्ट एंट्री।
- अफगानिस्तान (Afghanistan): बेहतरीन ICC टी-20 रैंकिंग की बदौलत किया क्वालीफाई।
- आयरलैंड (Ireland): ICC टी-20 रैंकिंग के कट-ऑफ के आधार पर मिली जगह।
रैंकिंग के आधार पर भी हुआ फैसला
मेजबान और सुपर-8 की टीमों के अलावा तीन अन्य टीमें- बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड - भी अपनी आईसीसी रैंकिंग के दम पर 2028 स्लॉट सुरक्षित कर चुकी हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा 9 मार्च को टूर्नामेंट फाइनल के एक दिन बाद की जाएगी। बाकी बची 8 टीमों का फैसला अगले दो सालों में होने वाले क्वालीफायर मैचों के जरिए होगा।
T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का पूरा शेड्यूल
पाकिस्तान की नामीबिया पर 102 रनों की शानदार जीत के साथ ही इस साल के सुपर-8 की तस्वीर साफ हो गई है। 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबले शुरू होंगे, जिसमें पहला मैच कोलंबो में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
- ग्रुप A: भारत, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका।
- ग्रुप B: पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महामुकाबला
भारतीय टीम अपना पहला सुपर-8 मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। प्रत्येक ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 4 और 5 मार्च को आयोजित होंगे। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो उसका मैच कोलंबो या कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो सकता है, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications