T20 World Cup से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! तिलक वर्मा के बाद अब ये खिलाड़ी भी चोटिल, बढ़ी टेंशन?
T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के बीच एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि अब उनके टी20 वर्ल्ड कप (7 फरवरी से शुरू) में खेलने पर भी बड़ा सवालिया निशान लग गया है।
वाशिंगटन सुंदर की लगी चोट? (T20 World Cup 2026)
वाशिंगटन सुंदर की चोट की कहानी वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच से शुरू हुई। गेंदबाजी के दौरान उन्हें अपनी बाईं निचली पसली में तेज दर्द महसूस हुआ। उन्होंने केवल 5 ओवर फेंके और मैदान से बाहर चले गए। हालांकि, जज्बा दिखाते हुए वे टीम की जरूरत के समय 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन मैच के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह एक 'साइड स्ट्रेन' (मांसपेशियों में खिंचाव) है, जिससे उबरने में समय लगता है।

वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं सुंदर
भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए मुश्किल इसलिए बढ़ गई है क्योंकि केवल सुंदर ही नहीं, बल्कि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भी चोट से जूझ रहे हैं। तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों से पहले ही बाहर हैं। अब सुंदर के बाहर होने से टीम का संतुलन पूरी तरह डगमगा गया है। बीसीसीआई के आधिकारिक बयान के मुताबिक सुंदर की चोट का स्कैन किया गया है और मेडिकल टीम विशेषज्ञों की राय ले रही है। उनकी जगह वनडे टीम में पहले ही आयुष बडोनी को शामिल किया जा चुका है, लेकिन वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्टर्स के सामने अब 'प्लान-बी' तैयार करने की चुनौती है।
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (केवल चौथे और पांचवें टी20 के लिए उपलब्ध), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर)।












Click it and Unblock the Notifications