Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

T20 World Cup 2026 के लिए वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल जारी, कब और किससे होगा भारत का मुकाबला?

T20 World Cup 2026 warm up matches: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले क्रिकेट फैंस को मैदान पर भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। आईसीसी ने कुल 16 वॉर्म-अप मैचों की घोषणा की है, जो मुख्य टूर्नामेंट की शुरुआत यानी 7 फरवरी से पहले आयोजित किए जाएंगे। इन मैचों का उद्देश्य सभी 20 प्रतिभागी टीमों को उपमहाद्वीप की पिचों और परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने का अवसर देना है।

भारत इस टीम से खेलेगी अभ्यास मैच (T20 World Cup 2026 warm up matches)

भारतीय टीम की केवल एक चुनौती सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय मुख्य टीम अपना इकलौता अभ्यास मैच 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। यह हाई-प्रोफाइल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित होगा। अधिकांश पूर्ण सदस्य देश केवल एक ही वॉर्म-अप मैच खेलेंगे, जबकि सहयोगी देशों को परिस्थितियों को समझने के लिए दो-दो मौके दिए गए हैं।

T20 World Cup 1

भारत-ए और श्रीलंका-ए की टीमें भी लेंगी हिस्सा

भारत-ए और श्रीलंका-ए की भागीदारी इस बार वॉर्म-अप मैचों का सबसे दिलचस्प पहलू मेजबान देशों की 'ए' टीमों की भागीदारी है। बीसीसीआई ने मेहमान टीमों को कड़ा अभ्यास देने के लिए 'इंडिया-ए' का एक अलग स्क्वाड उतारने का फैसला किया है। इसी तरह, श्रीलंका-ए की टीम भी 3 फरवरी को ओमान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) एकमात्र ऐसी टीम है जो सर्वाधिक तीन वॉर्म-अप मैच खेलेगी, जिसमें उनका पहला मुकाबला इंडिया-ए के साथ होगा।


तारीख समय (IST) मुकाबला
2 फरवरी 3:00 PM अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड
2 फरवरी 5:00 PM इंडिया ए बनाम अमेरिका
2 फरवरी 7:00 PM कनाडा बनाम इटली
3 फरवरी 1:00 PM श्रीलंका ए बनाम ओमान
3 फरवरी 3:00 PM नीदरलैंड्स बनाम जिम्बाब्वे
3 फरवरी 5:00 PM नेपाल बनाम अमेरिका
4 फरवरी 1:00 PM नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड
4 फरवरी 3:00 PM अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज
4 फरवरी 5:00 PM आयरलैंड बनाम पाकिस्तान
4 फरवरी 7:00 PM भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
5 फरवरी 1:00 PM ओमान बनाम जिम्बाब्वे
5 फरवरी 3:00 PM कनाडा बनाम नेपाल
5 फरवरी 5:00 PM ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स
5 फरवरी 7:00 PM न्यूज़ीलैंड बनाम अमेरिका
6 फरवरी 3:00 PM इटली बनाम यूएई
6 फरवरी 5:00 PM इंडिया ए बनाम नामीबिया

भड़काया, ललचाया फिर पाकिस्तान ने दिया बांग्लादेश को धोखा, T20 World Cup में होगा भारत-पाक मैच? ड्रामेबाजी खत्म

इंग्लैंड और श्रीलंका का अलग रास्ता टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 20 टीमों में से केवल इंग्लैंड और श्रीलंका ऐसी टीमें हैं जो आधिकारिक वॉर्म-अप मैचों का हिस्सा नहीं होंगी। इसके पीछे का कारण दोनों टीमों के बीच 30 जनवरी से 3 फरवरी के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 द्विपक्षीय सीरीज है। पल्लेकेले में होने वाली यह सीरीज ही उनके लिए अभ्यास का मुख्य जरिया बनेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+