टी20 वर्ल्ड कप 2026 की डेट्स आई सामने, कब और कहां होगा फाइनल? 1 महीने तक चलेगा टूर्नामेंट
T20 World Cup 2026 Dates: भारतीय टीम एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयार हो रही है और इसका नमूना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में देखने को मिला था। टीम इंडिया पिछली बार जीत दर्ज कर चैम्पियन बनी थीं, इस वजह से डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर खेलेगी और घर में होने वाले इवेंट की डेट्स सामने आई हैं।
इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार अगले साल फरवरी में मुकाबले शुरू हो जाएंगे और ये मार्च तक चलेंगे। 7 फरवरी से लेकर 8 मार्च तक टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इस दौरान भारत के पांच और श्रीलंका के तीन स्टेडियमों में मुकाबले खेले जाएंगे।

हालांकि फाइनल को लेकर अलग राय सामने आई है। क्रिकबज की रिपोर्ट में फाइनल के वेन्यू को लेकर जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़ फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, इसके अलावा पहला मैच भी वहीं खेला जाना है।
अहमदाबाद में वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी हुआ था, आईपीएल के भी फाइनल मैच वहां हुए हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी एक जंग देखने को मिली है कि आखिर क्यों हर बार बड़ा मैच अहमदाबाद में ही आयोजित कराया जा रहा है, भारत में अन्य स्टेडियम भी तो हैं।
फाइनल के वेन्यू को लेकर दो बातें
क्रिकबज की रिपोर्ट में सेमीफाइनल के दो वेन्यू कोलकाता और अहमदाबाद बताए गए हैं। इंडियन एक्सप्रेस में मामला अलग है। उसके अनुसार अगर भारत-पाक सेमीफाइनल होगा, तो मैच कोलंबो में जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई में खेला जाएगा और फाइनल अहमदाबाद में होगा।
अगर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में नहीं जाती है, तो दोनों सेमीफाइनल भारत में होंगे। अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई आदि वेन्यू होंगे। बेंगलुरु का नाम नहीं है। श्रीलंका से कोलंबो के दो और कैंडी का एक स्टेडियम शामिल किया गया है।
फाइनल भारत से बाहर भी हो सकता है
एक और अहम बात यह भी है कि अगर किसी स्थिति या पूल के चलते भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल तक आती हैं, तो वह मैच भी फिर तीसरे स्थान पर ही खेला जाएगा क्योंकि पाक टीम भारत नहीं आएगी। इस वजह से फाइनल का वेन्यू भी बदला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications