T20 World Cup 2026 Prize Money: वर्ल्ड कप प्राइज मनी में ऐतिहासिक उछाल, विजेता को कितने करोड़ मिलेंगे?
T20 World Cup 2026 Prize Money: क्रिकेट के सबसे छोटे और रोमांचक फॉर्मेट यानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खुमार पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में सिर्फ छक्कों और चौकों की ही नहीं, बल्कि पैसों की भी जमकर बारिश होने वाली है। आईसीसी (ICC) ने इस साल प्राइज मनी (इनामी राशि) में भारी बढ़ोतरी कर दुनिया भर की टीमों को हैरान कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी ने इस बार कुल प्राइज पूल को बढ़ाकर लगभग $13.5 मिलियन (करीब 113 करोड़ रुपये) कर दिया है। 2024 के वर्ल्ड कप के मुकाबले इसमें लगभग 20% का इजाफा देखा जा रहा है।

चैंपियन: खिताब जीतने वाली टीम को इस बार करीब 25 करोड़ से 27 करोड़ के बीच इनामी राशि मिलेगी। पिछली बार भारत को करीब 20.4 करोड़ मिले थे, यानी इस बार विजेता के हाथ में करीब 5 से 7 करोड़ रुपये ज्यादा आएंगे।
उप-विजेता: फाइनल में हारने वाली टीम भी खाली हाथ नहीं लौटेगी। उसे करीब 13.5 करोड़ से 14.5 करोड़ की राशि दी जाएगी।
सेमीफाइनल और सुपर-8 टीमों की भी होगी मौज
सेमीफाइनलिस्ट: सेमीफाइनल में बाहर होने वाली दोनों टीमों को करीब 7.2 करोड़ रुपये (प्रत्येक) मिलेंगे।
सुपर-8 की टीमें: जो टीमें सुपर-8 से बाहर हो जाएंगी, उन्हें भी खाली हाथ नहीं भेजा जाएगा, उन्हें लगभग 3.5 करोड़ दिए जाएंगे।
हर जीत पर एक्स्ट्रा बोनस
आईसीसी के नियमों के अनुसार, नॉकआउट मैचों के अलावा ग्रुप स्टेज और सुपर-8 में हर एक मैच जीतने पर टीम को मैच बोनस दिया जाता है। हर जीत पर टीम को लगभग 26 लाख से 28 लाख का अतिरिक्त बोनस मिलेगा। अगर कोई टीम बिना एक भी मैच हारे विश्व कप जीतती है, तो उसकी कुल कमाई 30 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। वर्ल्ड कप की प्राइज मनी ने आईपीएल को भी पछाड़ दिया है, आईपीएल में विनर को 20 करोड़ रुपये मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications