Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

T20 World Cup Points Table: ग्रुप-A में भारत का दबदबा, किस पोजीशन पर है पाकिस्तान की टीम

T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में मुकाबला बेहद रोमांचक होता जा रहा है। ताज़ा अंक तालिका के मुताबिक भारत एक मैच में जीत के साथ 2 अंकों और +1.450 नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। नीदरलैंड्स ने दो मैच खेलकर एक जीत और एक हार के साथ 2 अंक हासिल किए हैं और वह दूसरे स्थान पर है।

पाकिस्तान ने भी अपना पहला मैच जीतकर 2 अंक जुटाए हैं और उसका नेट रन रेट +0.240 है। वहीं नामीबिया और अमेरिका को अपने-अपने शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते दोनों टीमें अभी बिना अंक के निचले पायदान पर हैं।

t20 world cup 2026

अब ग्रुप ए में सबकी नजरें पाकिस्तान और यूएस के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं। यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि 2024 टी20 विश्व कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। उस हार ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट में भारी नुकसान पहुंचाया था।

T20 World Cup 2026 Points Table

क्र भारत मैच जीत हार नेट रन रेट
1 भारत 1 0 2 1.45
2 नीदरलैंड 1 1 2 0.356
3 पाकिस्तान 1 0 2 0.24
4 नामीबिया 0 1 0 -1.033
5 अमेरिका (यूएसए) 0 1 0 -1.45

इस बार पाकिस्तान के पास यूएस से बदला लेने और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका होगा, जबकि यूएस की टीम फिर से इतिहास दोहराने की कोशिश करेगी। यह मुकाबला ग्रुप ए की तस्वीर को काफी हद तक साफ कर सकता है।

भारत-पाक मैच पर नजर

इस टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से 15 फरवरी को होगा, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र है। टीम इंडिया उस मैच को जीतकर सुपर आठ चरण में जाने का पूरा प्रयास करेगी। पाकिस्तान ने काफी ड्रामा करने के बाद भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने की बात स्वीकार की है।

ग्रुप में में नामीबिया, अमेरिका जैसी टीमें उलटफेर कर सकती हैं। दोनों में से कोई भी एक टीम अगर पाकिस्तान को मैच में हरा देती है, तो पड़ोसी देश का काम ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+