भारत से मैच का बॉयकॉट करने के बाद ई-मेल की नौटंकी, पाकिस्तान ने शुरू किया नया ड्रामा
T20 World Cup 2026: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा ही रोमांच और विवादों से घिरा रहता है। 2026 के T20 वर्ल्ड कप को लेकर एक बार फिर सरगर्मियां तेज़ हैं। ताज़ा मामला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के ईमेल ड्रामे का है।
हाल ही में खबरें आई थीं कि पाकिस्तान ने 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है और वह इस मुकाबले का बहिष्कार (Boycott) कर चुका है। लेकिन अब इस कहानी में एक नया मोड़ आया है।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि पाकिस्तान अब ICC को कोई औपचारिक ईमेल (Formal Email) नहीं भेजेगा। कल तक जो पाकिस्तान कड़े रुख की बात कर रहा था, अब उसके सुर थोड़े बदले हुए नज़र आ रहे हैं।
पाकिस्तान ऐसा क्यों कर रहा है?
दरअसल पाकिस्तान सरकार ने मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन अब आईसीसी को ईमेल नहीं भेजने का नाटक भी कुछ सोचकर ही किया जा रहा है। अगर आधिकारिक रूप से मेल भेजा जाएगा, तो आईसीसी कड़ा एक्शन लेने के लिए तैयार बैठी है। इस वजह से पाकिस्तान ने बीच का रास्ता निकालने वाला पैंतरा अपनाया है।
वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का मैच सबसे ज्यादा कमाई कराता है। अगर पाकिस्तान पीछे हटता है, तो ICC को भारी वित्तीय नुकसान हो सकता है।
अब आगे क्या होगा?
फिलहाल स्थिति 'वेट एंड वॉच' (इंतज़ार करो और देखो) वाली है। पाकिस्तान की तरफ से कोई आधिकारिक चिट्ठी न जाना इस बात का संकेत भी हो सकता है कि पर्दे के पीछे बातचीत चल रही है। पाकिस्तानी टीम के मैचों को पहले से ही श्रीलंका में आयोजित कराने पर सहमति बन गई थी। देखना होगा कि आने वाले समय में इस मामले को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications