IND vs PAK मैच से कुछ घंटे पहले पाकिस्तान की रणनीति लीक! अभिषेक को ऐसे फंसाने की तैयारी
IND vs PAK, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच को लेकर क्रिकेट फैंस का क्रेज सातवें आसमान पर है। कोलंबो की सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर तरफ सिर्फ इसी महामुकाबले की चर्चा है। लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच से ठीक पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
आमिर ने भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की तकनीक पर न सिर्फ सवाल उठाए हैं, बल्कि उन्हें आउट करने का 'सीक्रेट प्लान' भी सार्वजनिक कर दिया है। एक तरफ फैंस अभिषेक की फिटनेस अपडेट (Fitness Update) का इंतजार कर रहे हैं, वहीं आमिर के इस बयान ने मैदान के बाहर की जंग को और गरमा दिया है। आइए जानतें हैं आमिर के उस बयान में ऐसा क्या था जिससे भारतीय फैंस भड़क उठे...

अभिषेक को लेकर आमिर ने क्या कहा?
पाकिस्तान के एक टीवी शो के दौरान मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी शैली की जमकर आलोचना की। उन्होंने अभिषेक को तकनीकी रूप से कमजोर बताते हुए कहा?
- तकनीक पर सवाल: 'मैंने जितना भी उन्हें देखा है, मुझे लगता है कि वह सिर्फ एक स्लॉगर हैं। उनके पास सॉलिड तकनीक की कमी है।'
- पसंदीदा एरिया: आमिर ने दावा किया कि अभिषेक केवल एक खास एरिया में गेंद आने का इंतजार करते हैं और अगर गेंद जरा भी स्विंग हुई, तो वे मुश्किल में पड़ जाते हैं।
- पाकिस्तानी गेंदबाजों को सलाह: आमिर ने सुझाव दिया कि अभिषेक को बॉडीलाइन बॉलिंग (Bodyline Bowling) और स्लोअर बॉल्स (Slower Balls) से निशाना बनाया जाए, क्योंकि उनमें धैर्य की कमी है।
बीमारी से जूझ रहे हैं अभिषेक, वरुण चक्रवर्ती ने दिया बड़ा अपडेट
अभिषेक शर्मा के लिए पिछला कुछ समय काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। वे पेट के गंभीर इन्फेक्शन (Stomach Infection) के कारण अस्पताल में भर्ती थे, जिसकी वजह से उनका काफी वजन भी कम हो गया है। हालांकि, भारतीय फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
- प्रैक्टिस में लौटे: स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने बताया, "मेरी उनसे बात हुई है, वे अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आज नेट्स पर अभ्यास भी किया है और वे रिकवरी की राह पर हैं।'
- फिटनेस टेस्ट: अभिषेक कोलंबो पहुंच चुके हैं और रविवार के मैच से पहले उनका फाइनल फिटनेस टेस्ट होगा।
सुपर-8 की रेस और टीम इंडिया का विजय रथ
टीम इंडिया (Team India) ने इस वर्ल्ड कप में अब तक अजेय प्रदर्शन किया है। भारत ने अपने शुरुआती मैचों में USA और नामीबिया (Namibia) को हराकर 4 अंक हासिल कर लिए हैं।
क्वालीफिकेशन का क्या है गणित?
अगर रविवार को भारतीय टीम पाकिस्तान को हरा देती है, तो वह सीधे सुपर-8 (Super 8s) के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ऐसे में रोहित की सेना इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications