वर्ल्ड कप फैंस की मौज! टीवी और मोबाइल पर यहां दिखेंगे टी20 वर्ल्ड कप मैच, ICC का बड़ा ऐलान
T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। साल 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) को लेकर आईसीसी (ICC) ने आधिकारिक तौर पर ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर्स का ऐलान कर दिया है। अब यह साफ हो गया है कि भारतीय फैंस वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ अपने टीवी और मोबाइल पर कहां और कैसे उठा सकेंगे।
आईसीसी ने वार्म-अप मैचों का सीधा प्रसारण करने वाले चैनलों की घोषणा की है, उन चैनलों पर ही मुख्य मैचों का प्रसारण किया जाएगा। टीवी के अलावा मोबाइल के ऊपर भी मैचों का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा।

कहां देखें T20 World Cup 2026 के मैच
आईसीसी की ताजा घोषणा के अनुसार, भारत में टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैचों का सीधा प्रसारण (Live Telecast) स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर किया जाएगा। यानी आप अपने घरों में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर मैच देख सकेंगे।
वहीं, अगर आप सफर में हैं या मोबाइल पर मैच देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए जियो-हॉटस्टार (JioHotstar) का प्लेटफॉर्म तैयार रहेगा। जियो और हॉटस्टार के मर्जर के बाद यह पहला बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट होगा, जिसे इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।
कब लिया गया प्रसारण का फैसला
बीसीसीआई के मैचों की तरह आईसीसी के मैचों के लिए भी ब्रॉडकास्ट अधिकार खरीदने होते हैं। आईसीसी इवेंट्स के राइट्स स्टार और जियो के पास हैं, इस वजह से आईसीसी के मैचों का प्रसारण वहां किया जाएगा, राइट्स बिकने के बाद ही तय हो गया था कि लाइव प्रसारण स्टार और जियो मिलकर करेंगे।
अन्य देशों के मैचों का क्या होगा?
स्टार और जियो सिर्फ भारत में ही सीधा प्रसारण करेंगे, अन्य देशों में लाइव टेलीकास्ट के लिए दूसरे चैनल होंगे। उन देशों के चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। बांग्लादेश इस इवेंट से बाहर हो गया है लेकिन वहां भी वर्ल्ड कप के मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications