T20 World Cup 2026: कब और कहां होगा भारत का अगला मुकाबला? खतरनाक टीम है सामने
T20 World Cup 2026 India Next Match: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ हैं। अंक तालिका में सबसे नीचे खिसकने और नेट रन रेट के गर्त में जाने के बाद अब भारतीय प्रशंसकों की नजरें अगले मुकाबले पर टिकी हैं। सेमीफाइनल की धुंधली होती उम्मीदों को बचाने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी सेना को अब हर हाल में जोरदार वापसी करनी होगी।
अगली चुनौती कोई साधारण नहीं है, क्योंकि सामने एक ऐसी टीम खड़ी है जिसने इस विश्व कप में बड़े-बड़े दिग्गजों को धूल चटाकर 'जायंट किलर' का तमगा हासिल किया है। इस टीम के खिलाफ एक छोटी सी चूक भारत का विश्व कप जीतने का सपना तोड़ सकती है। भारत के लिए अब हर मैच नॉकआउट की तरह है, जहां जीत के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है।

कब होगा भारत का अगला मुकाबला
भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 ग्रुप-1 का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 26 फरवरी (गुरुवार) को खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से होगी। इस दिन क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज रहने वाली हैं, क्योंकि इसी मैच से तय होगा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी या टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच जाएगी।
कहां होगा भारत का अगला मैच
यह अहम मुकाबला दक्षिण भारत के ऐतिहासिक मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई में खेला जाएगा। चेपॉक की स्पिन-फ्रेंडली पिच पर भारतीय स्पिनर्स का इम्तिहान होगा, वहीं जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा जैसे खिलाड़ी भी इस धीमी पिच पर कहर बरपाने की ताकत रखते हैं। चेन्नई के दर्शकों के बीच टीम इंडिया अपनी खोई हुई लय वापस पाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
ज़िम्बाब्वे ने जीते हैं सभी मैच
ज़िम्बाब्वे की टीम इस बार धाकड़ फॉर्म में है। लीग चरण में खेले गए सभी मैचों में जीत दर्ज करते हुए सुपर आठ में जगह हासिल की है, एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सिकंदर रजा की कप्तानी वाली इस टीम के खिलाफ टीम इंडिया को बेस्ट रणनीति बनाने की जरूरत होगी।












Click it and Unblock the Notifications