T20 World Cup 2026: भारत के मैच 4 शहरों में होंगे, दो बड़े शहरों के फैन्स को निराशा, टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल की घोषणा मंगलवार शाम को कर दी गई थी। इसमें सभी टीमों के ग्रुप और मैचों का कार्यक्रम सामने आया था। भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है, इसमें पाकिस्तान को भी शामिल किया गया है।
भारत को अपने ग्रुप में अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स जैसी टीमों के खिलाफ मुकाबला खेलना है। कुल चार मुकाबले ग्रुप स्टेज में खेले जाएंगे और इसमें टॉप पर रहने वाली दो टीमों को अगले चरण में जाने का मौका मिलना है।

इन चार में से तीन मैच भारत में ही आयोजित होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच श्रीलंका में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। अन्य तीन मैचों का आयोजन मुंबई, नई दिल्ली और अहमदाबाद में किया जाएगा। कोलकाता और चेन्नई में भारत का कोई लीग स्टेज मैच नहीं होगा।
इवेंट में 20 टीमों को लेकर 5-5 टीमों के बीच चार ग्रुप बनाए गए हैं। हर ग्रुप से दो टीमें आगे जाएंगी। इस तरह टोटल आठ टीमों के साथ सुपर आठ चरण खेला जाएगा। बाद में वहां से सेमीफाइनल और फाइनल का रास्ता तय होगा। इवेंट 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च तक चलने वाला है। रोहित शर्मा को इसका ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
T20 World Cup 2026 में भारत का शेड्यूल
भारत vs अमेरिका
तारीख: 07 फरवरी 2026
स्थान: मुंबई
भारत vs नामीबिया
तारीख: 12 फरवरी 2026
स्थान: नई दिल्ली
भारत vs पाकिस्तान
तारीख: 15 फरवरी 2026
स्थान: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
(टूर्नामेंट का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला)
भारत vs नीदरलैंड्स
तारीख: 18 फरवरी 2026
स्थान: अहमदाबाद












Click it and Unblock the Notifications