T20 World Cup 2026 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका, ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी
T20 World Cup 2026 India Squad Announcement: डिफेंडिंग चैंपियन भारत फरवरी में अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली है। पिछली बार से इस बार टीम काफी अलग होने वाली है। यहां तक कि भारत इस वर्ल्ड कप को खेलने नए कप्तान के साथ उतरेगा। पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर पाता है या नहीं?
ईशान और रिंकू की वापसी (T20 World Cup 2026 India Squad Announcement)
भारतीय टीम का कोर ग्रुप लगभग तय है, लेकिन दो खिलाड़ियों शुभमन गिल और जितेश शर्मा की जगह रिंकू सिंह को टीम में जगह दी गई है। इन दो खिलाड़ियों के अलावा टीम के बाकी स्लॉट के लिए खिलाड़ी लगभग तय माने जा रहे हैं। ईशान किशन ने हाल ही में दमदार बल्लेबाजी के दम पर फैंस का दिल जीतने का काम किया है।

गिल को नहीं मिला मौका
टीम चयन में सबसे बड़ा सिरदर्द उप-कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज में गिल का बल्ला खामोश रहा (स्कोर: 46, 29*, 4, 0, 8)। सितंबर से अब तक खेली गई 15 पारियों में उनका उच्चतम स्कोर मात्र 47 रन रहा है। गिल के धीमे खेल के कारण सारा दबाव दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा पर आ जाता था। ऐसे में क्या गिल को मौका नहीं दिय गया है।
फॉर्म में ईशान
दूसरी तरफ ईशान किशन ने हाल ही में मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक जड़ा है। चयनकर्ताओं के सामने दूसरी बड़ी चुनौती यह है कि वे टीम में एक अतिरिक्त बल्लेबाज (रिंकू सिंह) को रखें या नहीं। लेकिन रिंकू सिंह को टीम में जगह दी गई है।
वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षऱ पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।












Click it and Unblock the Notifications