T20 World Cup 2026: भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल बाहर, बिहार के लाल ईशान किशन की एंट्री
T20 World Cup 2026 India Squad Announcement Live Updates: अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई चयन समिति ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को अमेरिका (USA) के खिलाफ करेगी। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला काफी आसान माना जा रहा है, क्योंकि अमेरिकी टीम इस समय खराब फॉर्म और आंतरिक चुनौतियों से जूझ रही है।
15 फरवरी से होगा टूर्नामेंट का आगाज (T20 World Cup 2026 India Squad)
टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को होगा, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। एशिया कप 2025 के बाद यह पहला मौका होगा जब इन दो चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच भिड़ंत होगी। इस 'महामुकाबले' को लेकर प्रशंसकों में अभी से भारी उत्साह है। भारतीय टीम की सफलता का दारोमदार काफी हद तक स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर निर्भर करेगा।

फिटनेस को बरकरार रखना चुनौती
बुमराह की धारदार गेंदबाजी टी20 वर्ल्ड कप में निर्णायक साबित हो सकती है। हालांकि, उनकी पुरानी चोटों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चुनौती उनकी फिटनेस को बरकरार रखना है। आगामी न्यूजीलैंड सीरीज और वर्ल्ड कप के दौरान बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर बीसीसीआई की पैनी नजर रहेगी ताकि वह टूर्नामेंट के अहम मैचों में पूरी लय में नजर आ सकें।
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर) , संजू सैमसन (WK), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (C), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा।












Click it and Unblock the Notifications