'कोहली-रोहित के बिना टीम इंडिया का पर्दाफाश', पाकिस्तानी दिग्गज का दावा- बिना अनुभव वर्ल्ड कप जीतना नामुमकिन!
T20 World Cup 2026, Virat Kohli and Rohit Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रनों की करारी हार ने भारतीय टीम के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रुप स्टेज में अजेय रहने वाली 'मेन इन ब्लू' की बल्लेबाजी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी रणनीति का तकनीकी विश्लेषण करते हुए एक बड़ा दावा किया है।
टीम को खली रोहित-कोहली की कमी (T20 World Cup 2026, Virat Kohli and Rohit Sharma)
मोहम्मद आमिर के मुताबिक इस वर्ल्ड कप में पहली बार जब भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसकी असली कमजोरी सामने आ गई। आमिर ने कहा कि टीम इंडिया अब विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी दिग्गजों की कमी को गहराई से महसूस कर रही है। उन्होंने तर्क दिया कि रोहित और विराट न केवल रन बनाते थे, बल्कि वे मैच की परिस्थिति के अनुसार अपनी पारी को बुनना जानते थे।

भारतीय टीम बार-बार कर रही है एक ही गलती
रोहित-कोहली के बिना युवा बल्लेबाजी क्रम दबाव के क्षणों में बिखरता नजर आया। दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए 180 रनों के लक्ष्य के सामने भारतीय मध्यक्रम पूरी तरह दिशाहीन दिखा। आमिर ने कहा कि भारत और अन्य टीमें एक ही गलती दोहरा रही हैं। लगातार कई बाएं हाथ के बल्लेबाजों को एक साथ भेजना। विपक्षी टीमें इसके जवाब में तुरंत ऑफ-स्पिनर्स लगा देती हैं। जैसे ही दो-तीन विकेट गिरते हैं, 180 का लक्ष्य पहाड़ जैसा लगने लगता है।
भारत के लिए आगे के मैच जीतना बेहद जरूरी
दक्षिण अफ्रीका से मिली इस हार ने भारत के नेट रन रेट (NRR) को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट को न केवल अगले दो मैचों (जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज) में जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि अपनी बैटिंग ऑर्डर की योजना पर भी दोबारा विचार करना होगा। मोहम्मद आमिर की यह टिप्पणी भारतीय टीम के लिए एक 'वेक-अप कॉल' की तरह है।












Click it and Unblock the Notifications