क्या हार्दिक पंड्या के लिए बदल गए BCCI के नियम? होटल में महिका शर्मा के साथ आए नजर, भड़के फैंस

T20 World Cup 2026 Hardik Pandya: टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप मुकाबलों के बीच भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका मैदान पर प्रदर्शन नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है। इस वीडियो में हार्दिक अपनी पार्टनर महिका शर्मा के साथ टीम होटल के परिसर में नजर आ रहे हैं। इस क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बीसीसीआई (BCCI) के अनुशासन संबंधी नियमों और उनकी पालना को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

BCCI ने अनुशासन प्रोटोकॉल में किए हैं बदलाव (T20 World Cup 2026 Hardik Pandya)

बीसीसीआई ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज (0-3) और ऑस्ट्रेलिया दौरे (1-3) में मिली हार के बाद टीम के अनुशासन प्रोटोकॉल में बड़े बदलाव किए थे। मुंबई में हुई समीक्षा बैठक में बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों और टीम नेतृत्व ने यह निर्णय लिया था कि छोटे टूर्नामेंटों या कम अवधि के विदेशी दौरों के दौरान खिलाड़ियों के साथ परिवार या पार्टनर के रुकने पर पाबंदी रहेगी।

T20 World Cup 1

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

संशोधित नियमों के अनुसार यदि कोई खिलाड़ी परिवार या पार्टनर के साथ समय बिताना चाहता है तो उसे टीम होटल के प्रतिबंधित क्षेत्रों से बाहर अलग व्यवस्था करनी होगी। खिलाड़ियों को अपने पार्टनर को बायो-बबल या टीम के लिए सुरक्षित किए गए खास क्षेत्रों में लाने की अनुमति नहीं है। वायरल वीडियो पर क्रिकेट फैंस की राय विभाजित नजर आ रही है।

बीसीसीआई की जवाबदेही पर उठे सवाल

जहां कुछ यूजर्स इसे बोर्ड के नियमों का खुला उल्लंघन बता रहे हैं और बीसीसीआई की जवाबदेही पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं फैंस का एक बड़ा वर्ग इसे खिलाड़ी का निजी मामला मान रहा है। फैंस के एक समूह का तर्क है कि पाकिस्तान के खिलाफ आगामी महामुकाबले से पहले हार्दिक पंड्या की मानसिक स्थिति और फॉर्म सबसे अहम है।

विवाद तब और बढ़ गया जब महिका शर्मा ने इंस्टाग्राम पर हार्दिक के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें हार्दिक उन्हें गुलाब के फूलों के साथ 'वेलकम' करते दिख रहे हैं। महिका ने इसे अपने जन्मदिन और वेलेंटाइन वीक के सरप्राइज के तौर पर पोस्ट किया, जिसे हार्दिक ने भी री-शेयर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+