T20 World Cup से बाहर हो जाएगा बांग्लादेश? ICC ने दिया आखिरी अल्टीमेटम, इस टीम की हो सकती है एंट्री!
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन से पहले क्रिकेट जगत में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के बीच जारी तनातनी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC ने बांग्लादेश को 21 जनवरी 2026 तक का आखिरी समय दिया है। यदि बांग्लादेश इस तारीख तक भारत आने के लिए तैयार नहीं होता है, तो उसे वर्ल्ड कप से हाथ धोना पड़ सकता है।
मुस्तफिजुर रहमान की वजह से गहराया विवाद (T20 World Cup 2026)
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल (IPL) से बाहर कर दिया गया। इसके विरोध में और भारतीय सरजमीं पर खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए, बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया। बांग्लादेश की मांग थी कि उनके मैचों को श्रीलंका शिफ्ट किया जाए। हालांकि, ICC ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत में खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है।

बांग्लादेश का प्लान हुआ फेल
अपनी बात मनवाने के लिए बांग्लादेश ने ICC के सामने एक अनोखा प्रस्ताव भी रखा था। उन्होंने सुझाव दिया कि उनके ग्रुप को आयरलैंड के साथ बदल दिया जाए, ताकि वे अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच श्रीलंका में खेल सकें। लेकिन ICC ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया। परिषद का मानना है कि टिकटों की बिक्री के दो चरण पूरे हो चुके हैं और इस आखिरी वक्त पर मैचों के वेन्यू बदलना लॉजिस्टिक के लिहाज से नामुमकिन है।
इस टीम की हो सकती है एंट्री
अगर बांग्लादेश 21 जनवरी के डेडलाइन तक अपना फैसला नहीं बदलता है, तो वर्ल्ड कप में उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जा सकता है। मौजूदा रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड इस रेस में सबसे आगे है। इसका मतलब यह है कि बांग्लादेश की एक जिद उसे बिना मैच खेले ही टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications