T20 World Cup: भारतीय टीम ने छिपाया सबसे बड़ा सच! जिसने डुबोई टीम की लुटिया? क्या खत्म होगा वर्ल्ड कप का सफर
T20 World Cup 2026 Abhishek Sharma: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा की फिटनेस और फॉर्म को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। टूर्नामेंट में भारत की सधी हुई शुरुआत के बावजूद सलामी बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा का संघर्ष चिंता का विषय बना हुआ है। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि उनकी इस खराब फॉर्म के पीछे 'पेट का इंफेक्शन' एकमात्र कारण नहीं था, बल्कि वे एक गंभीर चोट से भी जूझ रहे थे।
क्या फोटोशूट के दौरान लगी थी चोट? (T20 World Cup 2026 Abhishek Sharma)
खबरों के मुताबिक टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले टीम के आधिकारिक फोटोशूट के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ था। दावे किए जा रहे हैं कि अभिषेक के हाथ में गहरा कट लग गया था, जिसके चलते उन्हें टांके तक लगवाने पड़े थे। यह चोट इतनी गंभीर थी कि उनके लिए बल्ले की ग्रिप पकड़ना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता था। हैरानी की बात यह है कि टीम मैनेजमेंट ने इस चोट को सार्वजनिक नहीं किया।

अभिषेक शर्मा बुरी तरह रहे हैं फ्लॉप
अभिषेक ने यूएसए के खिलाफ पहले मैच में चोट के बावजूद मैदान संभाला, लेकिन वे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद उन्हें अगले मैच (बनाम नामीबिया) से बाहर रखा गया, जिसका आधिकारिक कारण 'पेट में संक्रमण' बताया गया था। अभिषेक शर्मा की मौजूदा फॉर्म उनके पिछले रिकॉर्ड्स के बिल्कुल विपरीत है। अब तक खेले गए चार मुकाबलों में उनके प्रदर्शन पर नजर डालें तो स्थिति काफी चिंताजनक नजर आती है।
लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए अभिषेक
लगातार तीन बार शून्य पर आउट होना किसी भी सलामी बल्लेबाज के लिए मानसिक दबाव पैदा करने वाला होता है। विशेषज्ञ अब सवाल उठा रहे हैं कि क्या इतनी बड़ी चोट के साथ उन्हें मैदान पर उतारने का जोखिम लेना सही फैसला था? अगर चोट गंभीर थी तो अभिषेक को पूरी तरह रिकवर होने का समय क्यों नहीं दिया गया? अभिषेक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 रनों की पारी खेलकर थोड़ी लय हासिल करने की कोशिश जरूर की है, लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट पर भारत को एक फिट और फॉर्म में चल रहे ओपनर की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications