शाबाश अफगानिस्तान! हारकर भी दिल जीत गए अफगानी खिलाड़ी, अब होगी पैसों की बारिश
T20 World Cup 2024, Afghanistan vs South Africa: राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान की टीम ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में पहुंची थी। अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखाया। हालांकि, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
अफगानिस्तान को मिली हार, फिर भी छाए खिलाड़ी
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से मुकाबला को गंवा बैठी थी। इस मुकाबले में टॉस जीतकर राशिद खान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन अफगानिस्तानी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजों के आगे बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सके। अफगानिस्तान की टीम महज 56 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई 57 रनों के आसान से लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट को खोकर हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया को किया वर्ल्ड कप से बाहर
अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 से लगभग बाहर कर दिया था। इसके बाद युगांडा और पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ भी अफगानिस्तान को जीत मिली थी। वहीं सुपर 8 राउंड में अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को पटखनी दी। हालांकि, भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को हराने के साथ अफगानिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी।
अब बरसेगा पैसा
अफगानिस्तान की टीम के खिलाड़ियों ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। हालांकि, वह सेमीफाइनल से आगे का सफर तय करने में कामयाब नहीं हो सकी। लेकिन आईसीसी की तरफ से अफगानिस्तान को अच्छा खासा पैसा मिलने वाला है। दरअसल आईसीसी ने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सबसे अधिक 11.25 मिलियन डॉलर प्राइज मनी के तौर पर रखा है। जो भारतीय रुपये के हिसाब से 20 करोड़ 36 लाख होते हैं। इसमें हर सेमीफाइनल हारने वाली टीम को 6.55 करोड़ रुपये मिलेंगे। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम भी 6 करोड़ 55 लाख रुपये इनाम के तौर पाने वाली है।
फाइनल और सेमीफाइनल मैच को छोड़कर हर मुकाबला जीतने पर टीम को करीब 26 लाख रुपये दिए जाएंगे। अफगानिस्तान की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल पांच मुकाबलों में जीत हासिल की है। इस लिहाज से अफगानिस्तान को एक करोड़ 29 लाख रुपये अलग से भी मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications