WI vs SA: Dream 11 पर करोड़पति बनने का बेहतरीन मौका, इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव, होगी मोटी कमाई
West Indies VS South Africa Dream 11 Prediction: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टी-20 वर्ल्ड कप में आने वाले सभी मुकाबले बहुत अहम होने वाले हैं। 24 जून यानी सोमवार को भारतीय समयनुसार सुबह 6 बजे वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
जानिए किसका पलड़ा भारी
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक टी-20 फॉर्मेट में कुल 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 11 में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं 11 मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम को जीत नसीब हुई है। आंकड़ों के हिसाब से दोनों ही टीमों के बीच बराबरी की टक्कर है। ऐसे में दोनों ही टीम एक दूसरे के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
साउथ अफ्रीका के लिए अच्छी बात यह है कि टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक टीम के लिए रन बना रहे हैं। क्विंटन डि कॉक की शुरुआत टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छी नहीं थी। लेकिन पिछले कुछ मुकाबले में वह टीम के लिए रन बनाते हुए नजर आए हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप ने अपने फार्म का परिचय दिया है। पिछले मैच में शाई होप ने वेस्टइंडीज के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच विनिंग पारी खेली थी।
ड्रीम 11 टीम -1
उपकप्तान- क्विंटन डी कॉक
कप्तान- आंद्रे रसेल
विकेटकीपर - निकोलस पूरन, हेनरिक क्लासेन, शाई होप
बल्लेबाज - डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर -रॉस्टन चेज
गेंदबाज - कगिसो रबाडा, अल्जारी जोसेफ, केशव महाराज।
ड्रीम 11 टीम -2
उपकप्तान- हेनरिक क्लासेन
कप्तान- रॉस्टन चेज
विकेटकीपर - निकोलस पूरन, हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डी कॉक, शाई होप
बल्लेबाज - डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर - आंद्रे रसेल, रॉस्टन चेज
गेंदबाज - कगिसो रबाडा, अल्जारी जोसेफ, केशव महाराज।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज संभावित प्लेइंग इलेवन: शाई होप, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रॉस्टन चेज, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, ओबेड मैककॉय।
साउथ अफ्रीका संभावित प्लेइंग इलेवन: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, ओटनील बार्टमैन।












Click it and Unblock the Notifications