पिछले साल की तरह इस बार भी होगा पाकिस्तान का बेड़ा गर्क! ये तीन वजहें बताती हैं फिर फ्लॉप होगी बाबर सेना

T20 World Cup 2024, Latest News: पिछले साल यानी वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था। भारत में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में भी कामयाब नहीं हो सकी थी। पाकिस्तान के खराब परफॉर्मेंस के बाद टीम में कई बड़े बदलाव किए गए थे। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को कप्तानी पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।

बाबर की कप्तानी में हो पाएगा कमाल

अब टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को कप्तान नियुक्त किया है। बाबर आजम से पहले कुछ समय के लिए शाहिन शाह अफरीदी ने टी-20 फॉर्मेट में टीम की कप्तानी संभाली थी। लेकिन अफरीदी की कप्तानी में भी टीम के प्रदर्शन में कुछ खास सुधार नहीं हुआ। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वापस बाबर आजम के साथ जाना ही बेहतर समझा।

T20 World Cup 1

फॉर्म में नहीं टीम के खिलाड़ी

पाकिस्तान के मौजूदा फार्म की बात करें तो वह कुछ अच्छी नहीं रही है। पाकिस्तान को कुछ समय पहले ही आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम को सीरीज गंवानी पड़ी है। पाकिस्तान के बल्लेबाज मौजूदा समय में बहुत ही खराब फार्म से गुजर रहे हैं। पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ऐसे खिलाड़ी हैं जिस पर टीम भरोसा कर सकती है।

गेंदबाजों का भी निराशाजनक प्रदर्शन

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम में मोहम्मद अमीर और इमाद वसीम को जोड़ा गया है। लेकिन इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक अपना इंपैक्ट नहीं छोड़ा है। दूसरी तरफ नसीम शाह भी फॉर्म से जूझ रहे हैं और उनकी गेंदबाजी में पहली वाली धार नजर नहीं आ रही है। जो टीम के लिए परेशानी का सबब बनी सकती है।

फिर से फ्लॉप हो सकती है पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के पीछे कहीं ना कहीं खिलाड़ियों का सही चयन नहीं करना भी है। पाकिस्तान ने पीएसएल के आधार पर आजम खान को टीम में जगह दी है। लेकिन आजम खान अब तक रन बनने से नाकाम ही रहे हैं। आजम खान इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में फ्लॉप साबित रहे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का दबाव और टीम में होने वाली पॉलिटिक्स ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गहरा असर छोड़ा है। यह सारी वजह बताती है कि पाकिस्तान की टीम इस साल यानी कि साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से फ्लॉप हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+