IND vs PAK: बुमराह ने भारत को दिलाई रोमांचक जीत, पाकिस्तान की तोड़ डाली कमर

India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने तहलका मचा दिया। भारतीय टीम ने कम स्कोर के बाद भी पाकिस्तान को धूल चटा दी। टीम इंडिया की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे।

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत की खराब शुरुआत रही। विराट कोहली 4 और रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षर पटेल और पन्त ने मिलकर स्कोर 50 रनों तक पहुंचा दिया। अक्षर पटेल 20 रन बनाकर आउट हो गए।

ind vs pak

यहाँ से भारतीय टीम के विकेट गिरना शुरू हो गए। टीम इंडिया की स्थिति खराब हो गई। सूर्यकुमार यादव 7 और शिवम दुबे 3 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जडेजा खाता नहीं खोल पाए। ऋषभ पन्त अच्छी बैटिंग करते हुए 31 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए। अंततः भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।

भारतीय टीम को टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान ने पहली बार ऑल आउट कर दिया। नसीम शाह और हारिस राउफ ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों को 3-3 विकेट मिले। मोहम्मद आमिर के खाते में भी 2 विकेट आए। शाहीन अफरीदी ने भी 1 सफलता हासिल की।

जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तान ने धीमी गति से रन बनाए लेकिन विकेट सिर्फ बाबर आज़म का गिरा। वह 13 रन बनाकर आउट हो गए। रिजवान और उस्मान ने पारी को आगे बढ़ाया। 10 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 57 रन हो गया। इसके बाद उस्मान और फखर जमान 13-13 रन बनाकर आउट हो गए। क्रीज पर टिके हुए रिजवान को बुमराह ने बोल्ड कर 31 के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया।

बुमराह यहीं नहीं रुके और इफ्तिखार को भी वापस भेज दिया। इसके बाद पाकिस्तान के ऊपर दबाव आ गया। अंतिम ओवर में पाकिस्तान को 18 की दरकार थी और अर्शदीप ने भारत को 6 रन से जीत दिला दी। बुमराह ने 14 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट झटके। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+