40 रन से कटेगा सेमी फाइनल और फाइनल का टिकट! ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद परेशान टीम इंडिया

T20 World Cup 2024 Indian Team News: भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। ग्रुप स्टेज में दमदार खेल का प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम सुपर 8 में भी अब तक हावी रही है। भारत ने सुपर 8 में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की है। वहीं अब भारत का सामना आस्ट्रेलिया से होने वाला है।

सबसे आगे भारतीय टीम

भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम सुपर 8 के ग्रुप वन का हिस्सा है। इन चारों ही टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस बनी हुई है। सुपर 8 के दो मुकाबले जीतने के बाद भारतीय टीम ग्रुप ए के टॉप पर बनी हुई है। लेकिन इसके बावजूद भी भारत का सेमीफाइनल में खेलना अभी भी पक्का नहीं है।

T20 World Cup 1

सबसे मजबूत दावेदार भारत

अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देने का कारनामा किया। अफगानिस्तान की जीत के बाद सुपर 8 की जंग काफी रोचक हो गई है। इस ग्रुप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में एंट्री करने की सबसे मजबूत दावेदार है। लेकिन अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीमें भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है।

मुश्किल में फंस सकती है भारतीय टीम

दो मैच जीतने के बावजूद भी भारतीय टीम पर भी सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार जाती है और अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश को हरा देती है तो ऐसी स्थिति में भारतीय टीम मुश्किल में फंस जाएगी। ऐसे स्थिति में टीम इंडिया को 40 रन या उससे ज्यादा के अंतर से हार को रोकना होगा, क्योंकि ऐसा होता है तो ऑस्ट्रेलिया नेट रनरेट के मामले में टीम इंडिया से आगे निकल जाएगा।

ये हैं दुनिया की सबसे अमीर टेनिस महिला खिलाड़ी, खूबसूरती में भी नहीं किसी से कम

भारत ऐसे हो सकती है बाहर

अफगानिस्तान से हार झेलने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ दमदार वापसी करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया अगर भारतीय टीम को 31 रनों से हरा देती है और इसके बाद अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ 93 रनों से जीत दर्ज कर लेती है तो ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी और भारतीय टीम सुपर 8 राउंड से ही बाहर हो जाएगी। लेकिन अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल हो जाती है तो फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाजे बंद हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+