IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ कोहली रच देंगे इतिहास, बना सकते हैं एक और 'विराट' रिकॉर्ड
T20 World Cup 2024, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में विराट कोहली का एक बार फिर से अहम रोल दिखाई दे सकता है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बेहद मुश्किल भरा रहा है। ऐसे में विराट कोहली अपने अनुभव का इस्तेमाल कर यहां भारतीय टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।
जबरदस्त फॉर्म में हैं कोहली
विराट कोहली का रिकॉर्ड टी-20 में वैसे भी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है। पिछली बार यानी साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने अकेले दम पर पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मैच जीता दिया था। ऐसे में साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप को भी विराट कोहली यादगार बनाना चाहेंगे। विराट कोहली इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और आईपीएल में उन्होंने सबसे अधिक 741 रन बनाए थे।

विराट कोहली के पास बड़ा मौका
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली एक और विराट रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं। दरअसल, विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 10 मुकाबले खेले हैं और 81.35 के विराट कोहली के बल्ले से 488 रन निकले हैं। जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में यदि विराट कोहली वर्ल्ड कप के मुकाबले में 12 रन और बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 500 रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले विराट कोहली भारत और पाकिस्तान के बीच पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
कोहली के प्रदर्शन पर होगी नजर
टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने पांच पारियों में 308 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक भी निकले हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ भारत को जीत मिली थी। हालांकि, इस मुकाबले में विराट कोहली बड़ा स्कोर नहीं कर पाए थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ विराट टीम के सबसे बड़े मैच विनर बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications