'माचिस तो बेकार बदनाम है, आग तो पंत लगाते हैं', पाकिस्तान को हराकर ऋषभ ने निभाया अपना वादा

T20 World Cup 2024, IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप में 9 जून यानी रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रही। हालांकि लंबे समय तक भारतीय टीम इस मुकाबले में पिछड़ी हुई थी। यहां तक कि भारत की जीत की संभावनाएं भी महज 8 प्रतिशत ही दिखाई दे रही थी। वहीं पाकिस्तान इस मुकाबले को जीतने की प्रबल दावेदार बन गई थी। पाकिस्तान की जीत की संभावना है 92 प्रतिशत थी।

भारत को मिली शानदार जीत

लेकिन भारतीय गेंदबाजों की लगातार कोशिश और फील्डरों के शानदार प्रयास की बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तान को आखिरी ओवर में बैकफुट पर धकेल दिया। जसप्रीत बुमराह अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज की तिकड़ी ने भारतीय बल्लेबाजों को बांधे रखा। वहीं अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने भी अच्छी गेंदबाजी की। हालत यह हो गए कि आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। पाकिस्तान की टीम सिर्फ 12 रन ही बना सकी और 6 रनों से इस मुकाबले को गंवा बैठी।

T20 World Cup 1

'माचिस तो बेकार बदनाम है, आग तो पंत लगाते हैं'

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। कठिन पिच पर पंत ने 42 रनों के पारी खेली। उसके बाद विकेटकीपिंग करते हुए भी उन्होंने तीन शानदार कैच लपकने का काम किया। ऋषभ पंत की बल्लेबाजी के दौरान भारतीय कमेंटेटर भी उनकी लगातार प्रशंसा करते हुए नजर आए। ऋषभ पंत को लेकर भारतीय कमेंटेटर ने कहा कि माचिस तो बेकार बदनाम है आग तो ऋषभ पंत लगाते हैं। ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

इस मुकाबले के दौरान ऋषभ पंत ने 31 गेंद पर 42 रनों की पारी खेली। वह एक छोर से लंबे समय तक भारतीय टीम को संभालने का काम करते रहे। ऋषभ पंत ने हारिस रऊफ के एक ही ओवर में लगातार तीन चौके जड़ दिए। बता दें कि एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत लंबे समय तक मैदान से दूर रहे थे। वह पहली बार भारत की तरफ से इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पंत ने निभाया अपना वादा

ऋषभ पंत हाल ही में आपकी अदालत शो में गए थे। जहां रजत शर्मा ने उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर सवाल किया था। जिस पर पंत ने कहा था कि उनकी पूरी कोशिश भारतीय टीम को जीत दिलाने की होगी। पंत ने जो वादा किया था। उसे उन्होंने इस मुकाबले के दौरान पूरा किया। ऋषभ पंत मैदान पर सबसे एक्टिव नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+