बल्लेबाजों के लिए खौफनाक पिच पर भिड़ेगी भारत-पाकिस्तान, अफरीदी-बुमराह में कौन पड़ेगा किस पर भारी
T20 World Cup 2024, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून यानी रविवार को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। दोनों ही देशों की कोशिश इस मैच को जीतकर टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी स्थिति को बेहतर बनाने की होगी। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला एक तरीके से करो या मरो का साबित होने वाला है। पाकिस्तान को अपने पहले ही मुकाबले में यूएसए के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
गेंदबाजों के बीच टक्कर
न्यूयॉर्क के नासाउ पिच पर बल्लेबाजों के लिए बैटिंग करना आसान नहीं रहा है। यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद रहा है। ऐसे में दोनों ही देश के गेंदबाज इस मुकाबले में बेहद अहम साबित होने वाले हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच मुकाबले के दौरान कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इन दोनों ही गेंदबाजों की कोशिश अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की होगी।

जसप्रीत बुमराह से होगी उम्मीदें
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2016 में जसप्रीत बुमराह ने भारत की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। जसप्रीत बुमराह अब तक 63 टी-20 मुकाबला खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 76 विकेट चटकाए हैं। टी-20 फॉर्मेट में हर 18वीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह विकेट चटकाने में कामयाब रहे हैं। पिछले कुछ सालों से जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की गेंदबाजी का नेतृत्व कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ भी नासाउ पिच पर पाकिस्तान के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
ऐसा रहा है दोनों गेंदबाजों का रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक जसप्रीत बुमराह ने टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ कुल 3 मुकाबलो में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने दो विकेट चटकाए हैं। दूसरी तरफ शाहीन अफरीदी की बात करें तो शाहीन ने भारत के खिलाफ 2 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए हैं।
न्यूयॉर्क के नासाउ पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है। अब तक खेले गए मुकाबले लो स्कोरिंग रहे हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला भी लो स्कोरिंग होने की उम्मीद है। इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाजी करना और रन बनाना बेहद ही मुश्किल भरा काम है।












Click it and Unblock the Notifications