IND vs PAK: साल 2022 की तरह पाकिस्तान के जबड़े से भारत ने छीनी जीत, मात्र 8 प्रतिशत थे जीतने के चांसेस

T20 World Cup 2024, IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में एक रोमांचक जीत दर्ज की। रविवार यानी 9 जून को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 113 रन ही बना सकी और 6 रनों से इस मुकाबले को गंवा बैठी।

भारत को मिली यादगार जीत

पिछली बार टी-20 वर्ल्ड कप यानी साल 2022 में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ इसी तरह की जीत हासिल की थी। पाकिस्तान की टीम पिछली बार भी भारतीय खिलाड़ियों पर हावी नजर आ रही थी। आखिरी 8 गेंदों में 28 रनों की जरूरत थी और भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें बेहद कम थी। लेकिन विराट कोहली ने बल्ले से करिश्माई पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। अब वही काम गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आए। बुमराह ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाई।

T20 World Cup 1

मात्र 8 प्रतिशत थे जीतने के चांसेस

120 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने संभली शुरुआत की। एक छोर से मोहम्मद रिजवान लंबे समय तक पिच पर डटे रहे। एक समय ऐसा था जब भारतीय टीम की जीत प्रतिशत सिर्फ 8 प्रतिशत दिखाई दे रही थी। पाकिस्तान ने मुकाबले में अपना शिकंजा कस लिया था। इसके बावजूद भारतीय गेंदबाजों की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनने का काम किया।

पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन

पाकिस्तान को एक समय छह ओवर यानी कि 36 गेंद में महज 40 रनों की जरूरत थी। पाकिस्तान ने 14 ओवर में 3 विकेट खोकर 80 रन बना लिए थे। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम आसानी से मुकाबला को अपने नाम कर लेगी। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी करते हुए पाकिस्तान के लिए मुश्किलें पैदा कर दी। अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की यही वजह रही कि पाकिस्तान की रन रेट में भारी गिरावट देखने को मिली और पाकिस्तान को आखिर तीन ओवर में 31 रनों की जरूरत थी।

भारत की तरफ से आखरी ओवर अर्शदीप सिंह फेंकने आए। इस ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे और भारत ने 6 रनों से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+