IND vs PAK: बुमराह-हार्दिक की करिश्माई गेंदबाजी, पंत का दिखा विस्फोटक अंदाज, भारत ने रचा इतिहास

T20 World Cup 2024, IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है। पाकिस्तान और भारत के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल आठ मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से सात मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है। वहीं पाकिस्तान साल 2021 में भारतीय टीम को हराने में सफल रही थी।

भारत को मिली सातवीं जीत

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के साथ ही भारत ने एक बड़ा कमाल भी कर दिया है। दरअसल, भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत हासिल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है। भारत ने पाकिस्तान पर टी-20 वर्ल्ड कप में सात जीत दर्ज कर ली है। जिसमें एक मुकाबला साल 2007 में उसने बाल आउट गेम में जीता था।

T20 World Cup 1

भारत ने रचा इतिहास

इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में छह बार जीत दर्ज की थी। वहीं श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को भी छह बार मात दी है। भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड पाकिस्तान को हराकर तोड़ दिया है। भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचने का काम किया।

पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

इस मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए। 120 रनों के जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। लेकिन अंत के ओवरों में पाकिस्तानी बल्लेबाज टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर 113 रन ही बना सकी। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में भारत का सफलतापूर्वक डिफेंड किया गया ह सबसे छोटा लक्ष्य है। इससे पहले साल 2016 में हरारे में भारत में जिम्बाब्वे के खिलाफ 139 रन का टारगेट डिफेंड किया था।

गेंदबाजों ने किया कमाल

भारत की तरफ से सबसे अधिक विकेट जसप्रीत बुमराह ने चटकाए। बुमराह ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया। दूसरी तरफ भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने भी गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने दो विकेट झटकने में सफलता हासिल की। हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी क बदौलत भारतीय टीम पाकिस्तान को 113 रनों पर रोकने में सफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+