LIVE मैच में इमाद वसीम ने पंत को दी गाली, ऋषभ ने बल्ले से दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें वीडियो
T20 World Cup 2024, IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपने रिकार्ड को बरकरार रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर से जीत दर्ज की। रविवार 9 जून को खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया। लो स्कोरिंग रहे इस मुकाबले में टॉस हरकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 119 रनों पर ही ढेर हो गई। जिसके बाद पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 113 ही बना सकी और 6 रनों से मुकाबला गंवा बैठी।
पंत ने की जबरदस्त बल्लेबाजी
भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में एक नई रणनीति के साथ ऋषभ पंत को नंबर तीन पर उतरने का काम किया है। अब तक नंबर तीन पर खेलते हुए ऋषभ पंत सक्सेसफुल रहे हैं। ऋषभ पंत ने पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की। शुरुआती कुछ गेंद को खेलने के बाद पंत अपने आक्रामक अंदाज में नजर आए। हालांकि, वह 42 रनों की पारी ही खेल सके। इस दौरान पंत ने 6 चौके लगाने का काम किया।

टीम के लिए संकटमोचन बने पंत
ऋषभ पंत का विकेट मोहम्मद आमिर ने लेकर भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया। आमिर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में पंत बाबर आजम के हाथों कैच आउट हो गए। ऋषभ पंत जितनी देर भी मैदान पर थे। उन्होंने टीम के रन रेट को मेंटन कर रखा था। जिसकी वजह से पाकिस्तान के गेंदबाजों की मुश्किलें कम नहीं हो रही थी। पंत खराब पिच पर भी अपने स्वाभाविक अंदाज में ही बल्लेबाजी करते नजर आए।
पंत-वसीम के बीच हुई नोक-झोंक
भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान अक्सर खिलाड़ियों के बीच नोक-झोंक भी देखने को मिलती रहती है। ऋषभ पंत और इमाद वसीम के बीच भी इस मुकाबले के दौरान बहस देखने को मिली। दरअसल इमाद वसीम की गेंद पर लगातार ऋषभ पंत विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहे थे। इस पर इमाद वसीम ऋषभ पंत को कुछ कहते हुए नजर आए। वीडियो में साफ तो सुनाई नहीं दिया लेकिन फैंस की मानें तो इमाद ने पंत को गाली दी थी। इसके बाद पंत ने अपने बल्ले से इसका जवाब दिया। उन्होंने शानदार शॉट खेलते हुए चौका जड़ दिया। इमाद वसीम और ऋषभ पंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications