पहले ही राउंड से बाहर होने के कगार पर पहुंची पाकिस्तान, थम नहीं रहे फैंस के आंसू, खिलाड़ियों में भी छाई मायूसी
T20 World Cup 2024, IND vs PAK: भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैंस का रो-रो कर बुरा हाल है। पाकिस्तान की टीम ने एक बार फिर से अपने फैंस को निराश किया है। भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम करो या मरो मैच में 120 रन बनाने में भी सफल नहीं हो सकी। भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।
साल 2021 में मिली थी पाकिस्तान को जीत
टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बेहद खराब रहा है। चाहे वनडे वर्ल्ड कप हो या टी-20 वर्ल्ड कप भारत का दबदबा रहा है। वनडे वर्ल्ड कप में आज तक पाकिस्तान की टीम भारत के सामने जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी तरफ टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को सिर्फ एक दफा दुबई के मैदान पर साल 2021 में भारत के खिलाफ जीत मिली थी।

पाकिस्तान पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अमेरिका के न्यूयॉर्क में खेले गए लो स्कोरिंग मुकाबले में पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो सकी। भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 120 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे पाने में पाकिस्तानी बल्लेबाज नाकाम रहे। पाकिस्तान के लिए सुपर 8 में क्वालीफाई करना अब बेहद मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान पर अब ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
पहले ही राउंड से हो सकती है बाहर
पाकिस्तान की टीम अगर पहले ही राउंड से टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाती है तो अगली बार टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को क्वालीफाइंग राउंड खेलना होगा। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम का साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में जीत का खाता नहीं खुल सका है। पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच में यूएसए से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 रनों से मात दी है।
यूएसए-आयरलैंड मैच पर होगी नजर
पाकिस्तान की किस्मत अब यूएसए और आयरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी होगी। आयरलैंड और यूएसए के बीच होने वाला मुकाबला तय करेगा कि पाकिस्तान की टीम अगले राउंड में क्वालीफाई करेगी या नहीं। यूएसए ने पाकिस्तान और कनाडा को हराया है। यानी उसके पास कुल चार अंक है। अगर यूएसए की टीम अगले मैच में आयरलैंड को हरा देती है तो अमेरिका के 6 अंक हो जाएंगे। वहीं पाकिस्तान की टीम के अब अधिक से अधिक दो ही मैच जीत सकती और ऐसे हालात में उसके चार ही अंक हो पाएंगे। जिससे साफ है कि पाकिस्तान की टीम पहले ही राउंड से टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी। भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैंस फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए। वहीं खिलाड़ियों के चेहरे पर भी उदास थे।












Click it and Unblock the Notifications