फ्लोरिडा में USA के बाद भारत का मैच भी रद्द, कप्तान रोहित शर्मा को बड़ा नुकसान!

T20 World Cup 2024, IND vs CAN: भारत और कनाडा के बीच ग्रुप ए का मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। भारत से पहले यूएसए और आयरलैंड का मैच भी बारिश के कारण नहीं हो सका था। जिसके कारण पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। कुछ समय तक मैदान को जांचने और परखने के बाद अंपायर ने स्थिति को देखते हुए मैच को रद्द करने का फैसला किया। भारतीय टीम का यह ग्रुप स्टेज में अंतिम मुकाबला था। भारत ने शुरुआती तीन मुकाबलों को जीतकर सुपर 8 में अपनी जगह बना चुकी है।

अफगानिस्तान के खिलाफ अगला मुकाबला

कनाडा के खिलाफ भारतीय टीम के पास अपनी गलतियों को सुधारने का आखिरी मौका था। ग्रुप स्टेज के इस मुकाबले में भारतीय टीम कुछ परिवर्तन भी कर सकती थी। लेकिन मुकाबला नहीं होने के कारण सुपर 8 से पहले भारतीय कप्तान को टीम में बदलाव करने का चांस नहीं मिला। भारतीय टीम अब अपना अगला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है।

T20 World Cup 1

कप्तान रोहित को हुआ नुकसान!

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। ऐसे में कनाडा के खिलाफ उनके पास फार्म में आने का बेहतरीन मौका था। कनाडा भारतीय टीम के मुकाबले बेहद कमजोर टीम है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले के दौरान कुछ खिलाड़ियों को आजमा सकते थे। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के इस प्लान पर बारिश ने पानी फेर दिया।

भारत और यूएसए ने किया क्वालीफाई

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ की थी। आयरलैंड को पटखनी देने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखा था। आयरलैंड और पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम यूएसए को हराकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रही। भारत के अलावा ग्रुप ए से यूएसए की टीम ने भी क्वालीफाई कर लिया है। वहीं पाकिस्तान कनाडा और आयरलैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+