Babar Azam Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं पाकिस्तान को बेइज्जत करने वाले बाबर आजम, जानें पूरा ब्योरा

Babar Azam Net Worth: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का सफर समाप्त हो गया है। ग्रुप स्टेज में आयरलैंड और अमेरिका के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। जिसका नुकसान पाकिस्तान को उठाना पड़ा। ग्रुप स्टेज की शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद पाकिस्तान की टीम अब ग्रुप ग्राउंड से ही बाहर हो गई है।

फिर छीन सकती है बाबर की कप्तानी

पाकिस्तान के बाहर होने के साथ ही टीम के कप्तान बाबर आजम भी आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। बाबर आजम को लेकर लगातार पाकिस्तानी मीडिया अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। पाकिस्तान टीम के इस खराब प्रदर्शन के पीछे बाबर आजम की साधारण कप्तानी को दोष दिया जा रहा है। बाबर आजम बल्ले के साथ भी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में नाकाम रहे हैं।

T20 world cup 1

पीसीबी से मिलता है इतना पैसा

बता दें कि बाबर आजम पाकिस्तान के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। बाबर आजम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी की तरफ से सालाना कॉन्ट्रैक्ट के तौर पर एक करोड़ 58 लाख भारतीय रुपये दिए जाते हैं। पाकिस्तान में पैसों के लिहाज से वहां की करेंसी में और अधिक होंगे। इसके बाजूद बाबर आजम ने अब तक निराश ही किया है।

यहां से भी होती है बाबर की कमाई

पाकिस्तान के अलावा पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में उन्हें एक सीजन के लिए एक करोड़ सवा करोड़ के आसपास रुपये दिए जाते हैं। इसके साथ ही वह श्रीलंका और बांग्लादेश की टी-20 सुपर लीग में भी खेलते हुए नजर आते हैं। वहां से भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। क्रिकेट के अलावा बाबर आजम पेप्सी, हेड एंड शोल्डर, बल अप समेत कई ब्रांड के साथ भी जुड़े हुए हैं और उनके एड के जरिए भी अच्छा खासा पैसा कमाते हैं।

जानिए कितनी है संपत्ति

बाबर आजम के कुल संपत्ति की बात करें तो स्टार क्रिकेटर की नेटवर्क अभी करीब 41 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाबर आजम की हर महीने की कमाई लगभग 40 से 45 लख रुपये है। बाबर आजम के पास एक आलीशान घर है। इसके अलावा उन्हें गाड़ियों और बाइक का भी शौक है। इस वक्त उनके पास यम्हा, R1 और बीएमडब्ल्यू 310 है जिसकी बाजार में कीमत लगभग 20 लाख और 3 लाख है। उनकी कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास ऑडी A5 है जिसकी कीमत 66 लख रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+